ऐप की ये एक सेटिंग करले ऑन, कभी हैक नहीं होगा आपका व्हाट्सऐप

नई दिल्ली

व्हाट्सऐप में यूजर्स की सुविधा के लिए कई फीचर्स मिलते हैं, इसमें प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर भी है। आजकल ज्यादातर लोग व्हाट्सऐप का यूज करते हैं। समय से साथ-साथ साइबर अटैक के मामले भी बढ़ रहे हैं। आए दिन कोई न कोई हैकर्स का शिकार होता है। यूजर्स को हैकर्स और ऑनलाइन फ्रॉड के बचाने के लिए मेटा के स्वातिम्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग लोकप्रिय प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कई सुविधाएं ऑफर देता है। यूजर्स को हैकर्स से बचने के लिए WhatsApp की सेटिंग में दिए गए कुछ ऑप्शन को इमेबल करना होगा। इन सेटिंग के बिना कोई भी आपका व्हाट्सऐप अकाउंट आसानी से हैक कर सकता है।

व्हाट्सऐप का खास फीचर
व्हाट्सऐप में यूजर्स को एक Two-Step Verification फीचर मिलता है। यह फीचर को इनेबल करके यूजर्स हैकर्स से अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को बचाने के लिए एक सेफ्टी लेयर लगा सकते हैं। इस फीचर को ऑन करने के बाद जब भी आप व्हाट्सऐप लॉग इन करेंगे तो आपको एक पिन डालना होगा। वह पिन आप फीचर इनेबल करते समय आपको खुद क्रिएट करना होगा। इसका मतलब है कि अगर कोई आपको व्हाट्सऐप लॉग इन करने की कोशिश करेगा तो उसे वह पिन डालना होगा। इस फीचर को इनेबल करना बहुत आसान है।

बस फॉलो करने होंगे ये स्टेप्स

    स्टेप 1- Two-Step Verification इनेबल करने के लिए आपको अपने फोन में व्हाट्सऐप ओपन करना होगा।
    स्टेप 2- इसके बाद आपको नीचे आ रहे सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह राइट साइड में मिलेगा।
    स्टेप 3- अब आपको अकाउंट के सेक्शन पर क्लिक करना है।
    स्टेप 4- ऐसा करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे।
    स्टेप 5- इनमें से Two-Step Verification पर क्लिक कर दें।
    स्टेप 6- अब आपको Turn On ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    स्टेप 7- इसके बाद आपको 6 डिजिट का पिन क्रिएट करना होगा।
    स्टेप 8- एक बार पिन डालने के बाद दोबारा पिन डालकर कन्फर्म बटन पर क्लिक कर दें।
    स्टेप 9- अब जब भी आप किसी दूसरे फोन में व्हाट्सऐप अकाउंट लॉग इन करेंगे तो आपको यह पिन भी डालना है।

इस तरह आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं। इसके अलावा और भी कई व्हाट्सऐप सेटिंग हैं, जिनके जरिए आप अपने अकाउंट को सिक्योर रख सकते हैं। इसमें साइलेंट अननॉन कॉलर भी शामिल है। इसके अलावा, आप व्हाट्सऐप में सिक्योरिटी नोटिफिकेशन को भी ऑन कर सकते हैं। व्हाट्सऐप में आपका काफी पर्सनल डेटा होता है, इसलिए इसे हैकर्स से बचाने बहुत जरूरी है।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

    तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां