सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले 3 अतिथि विद्वानों का आमंत्रण निरस्त

भोपाल

उच्च शिक्षा विभाग ने रीवा जिले के हनुमना स्थित शासकीय महाविद्यालय में आमंत्रित अतिथि विद्वान श्री जानकी शरण शुक्ला एवं डॉ. गीता पटेल के आमंत्रण को तत्काल निरस्त करने के सम्बंध में निर्देश जारी किए हैं। साथ ही सीधी जिले के खड्डी स्थित शासकीय महाविद्यालय में आमंत्रित अतिथि विद्वान श्री अभिनंदन पांडे के आमंत्रण को तत्काल निरस्त करने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। उक्त तीनों अतिथि विद्वान संस्थान में न होकर अन्यत्र स्थान से अमर्यादित एवं अनुचित रूप से सार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति लगाकर अनुशासनहीनता करते पाए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सार्थक ऐप पर छेड़खानी कर अनुचित तरीके से फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले नियमित स्टॉफ पर भी कार्रवाई प्रस्तावित है।

उल्लखेनीय है कि उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सार्थक ऐप पर छेड़खानी कर फर्जी उपस्थिति दर्ज कर शैक्षणिक परिवेश को दूषित करने को गंभीरतापूर्वक लेकर विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। मंत्री श्री परमार के निर्देश के अनुपालन में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिदिन सार्थक उपस्थिति ऐप पर दर्ज प्रत्येक प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और अतिथि विद्वानों की उपस्थिति का गहन परीक्षण किया जा रहा है और अनुचित तरीके से उपस्थिति दर्ज करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

    किसी प्रकार की कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि भारत में कच्चे…

    राज्यमंत्री पटेल ने गायत्री शक्ति पीठ में गौशाला का किया निरीक्षण, गौमाता की हुई पूजा

    बेल पत्र का लगाया पौधा भोपाल पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने गायत्री शक्तिपीठ भोपाल परिसर में गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन