राजस्थान में मैडियन जूलियन ऑसीलेशन के कारण जल्दी पहुंचा मानसून

जयपुर

प्रदेश में इस बार मानसून न सिर्फ जल्द आया बल्कि एक जून से अब तक यहां औसत से करीब 125 प्रतिशत से अधिक बारिश भी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार इसकी मुख्य वजह मैडियन जूलियन ऑसीलेशन (MJO) है। यह महत्वपूर्ण घटना इस बार हिंद महासागर में घट रही है, जिसके प्रभाव से राजस्थान सहित पूरे भारत में अच्छी बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि हर साल मानसून की अलग विशेषता होती है। इस बार मानसून की यह विशेषता है कि यह समय से पहले पहुंचा है और लगातार एक्टिव भी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मौसमी घटानाएं जैसे अल नीनो-ला नीनो मानसून को प्रभावित करती हैं। इस बार एमजेओ से मानसून प्रभावित हो रहा है। यह हिंद महासागर में एक्टिव है जिसके चलते इस बार अच्छी बारिश हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह आगे भी एक्टिव रहेगा।

क्या है मैडियन जूलियन ऑसीलेशन
यह एक महत्वपूर्ण मौसमी घटना है। यह भूमध्य रेखा के पास बादलों, वर्षा, हवाओं और दबाव की पूर्वी दिशा में चलने वाली पल्स है। जो आमतौर पर 30 से 60 दिनों तक चलती है। यह विशेष रूप से उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वर्षा के वितरण और तीव्रता को प्रभावित करता है। पूरे विश्व में मौसम का पैटर्न प्रभावित करने की शक्ति इसमें है। इससे कई स्थानों पर आंधी-तूफान और अत्यधिक वर्षा हो सकती है। चूंकि भारत कृषि प्रधान देश है, यहां अधिकतर राज्यों में खेती बारिश पर निर्भर करती है। इसलिए एमजीओ यहां सबसे ज्यादा प्रभाव डाल सकता है।

यदि संभागवार बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति इस प्रकार रहेगी-

अजमेर
अजमेर संभाग में अब तक औसत से 175.60% अधिक वर्षा हुई है। इस संभाग के सभी 6 जिलों में सामान्य से अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है।

भरतपुर
भरतपुर संभाग में 4 जिलों में सामान्य से अत्यधिक व डीग में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। पूरे भरतपुर संभाग में एक जून से अब तक सामान्य से 142.77% अधिक वर्षा हो चुकी है।

बीकानेर
इस संभाग में अब तक सामान्य से 32.79% अधिक वर्षा रिकॉर्ड हुई है। इसमें बीकानेर जिलें में सामान्य व चूरू, हनुमानगढ़ तथा गंगानगर में सामान्य से अधिक तथा अत्यधिक वर्षा दर्ज की गई है।

जयपुर
जयपुर संभाग में अब तक सामान्य से 127.37% अधिक वर्षा दर्ज हो चुकी है। इनमें अलवर, दौसा, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़ में सामान्य से अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

जोधपुर
यहां 1 जून से अब तक सामान्य से 25.63 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। इसमें सिर्फ फलौदी में सामान्य से कम वर्षा हुई है। अन्य सभी जिलों में सामान्य, सामान्य से अधिक व अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

कोटा
कोटा संभाग में सबसे ज्यादा सामान्य से 200 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। इस संभाग में आने वाले बारां, बूंदी, झालावाड़ और कोटा में सामान्य से अत्यधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

उदयपुर
उदयपुर संभाग में भी सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। 1 जून से अब तक इस संभाग में सामान्य से 125.30% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

  • admin

    Related Posts

    राजस्थान में वित्तीय अनुशासन पर जोर, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और ऑर्गेनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

    जयपुर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने वित्तीय संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन और खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा फैसला लिया है. शनिवार को इस संबंध में वित्त विभाग ने एक…

    रेगिस्तान में जल क्रांति, 141 करोड़ लीटर क्षमता वाली कृत्रिम झील से नहरबंदी में राहत मिलेगी

    जयपुर  भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान केरेगिस्तानी जिले जैसलमेर में कृत्रिम झील (आर्टिफिशियलझील) बनकर तैयार हुई है। इस झील को गड़ीसर झील भी कहा जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा