वैभव का इंग्लैंड में धमाका, 19 गेंद पर 48 रन ठोके;5छक्के और 3 चौके जड़े

लंदन 

 इंग्लैंड में इस वक्त तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी दम दिखा रहे हैं तो वहीं अंडर 19 टीम भी सीरीज खेलने पहुंची हुई है. 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम के युवाओं ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए 6 विकेट की जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बनाी. अब दूसरा मैच जीतकर इरादा बढ़त को मजबूत कर सीरीज जीत की तरफ कदम बढ़ाने का होगा. पहले मैच में 19 बॉल पर 48 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर रहेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने सबका ध्यान खींचा. महज 14 साल की उम्र में दुनिया के सबसे पॉपुलर लीग में खेलते हुए धमाकेदार सेंचुरी जमाकर इस युवा ने सबको भौचक्का कर दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 बॉल पर वैभव सूर्यवंशी ने शतक जमाया था. अब इंग्लैंड दौरे पर अंडर 19 टीम के लिए खेलते हुए भी उन्होंने धमाका किया है. पहले ही वनडे मैच में तूफानी पारी खेल फिर से सबका ध्यान खींचा.
वैभव की तूफानी पारी

इंग्लैंड अंडर 19 टीम के खिलाफ खेलने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की. कप्तान और ओपनिंग पार्टनर आयुष महात्रे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े. वैभव ने महज 19 बॉल खेले और इसमें 252.63 की स्ट्राइक रेट से 48 रन बना डाले. इस युवा ने अपनी पारी में चौके से ज्यादा छक्के मारे. 5 छक्के और 3 चौके लगाते हुए अंग्रेज गेंदबाजों को उन्होंने कूटा.
आज फिर खेलने उतरेंगे वैभव

इंग्लैंड अंडर 19 और इंडिया अंडर 19 टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहला मुकाबला 27 जून को खेला गया था जबकि दूसरे मैच आज यानी 30 जून को खेला जाना है. भारतीय समय के मुताबिक शाम 3.30 बजे इस मैच की पहली बॉल डाली जाएगी. टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी 3 बजे किया जाना है.

admin

Related Posts

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

हैदराबाद  भारतीय टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा ही गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखी है, खासकर शोएब मलिक से अलग होने के बाद से।…

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

 गुवाहाटी बाएं हाथ के तूफानी वैभव सूर्यवंशी हिटिंग मशीन के तौर पर अपनी पहचान बना रहे हैं. पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में तहलका मचाया और अब 19वें सीजन के पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में बताया, किया भावुक खुलासा

राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
राजस्थान रॉयल्स की जोरदार जीत: वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी से CSK को 8 विकेट से हराया

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने