निवेश प्रस्तावों के जरिए 11,250 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सूरत में सफल रहा निवेशकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश को मिले 15,710 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

निवेश प्रस्तावों के जरिए 11,250 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रविवार को सूरत (गुजरात) में यहां के निवेशकों के साथ हुआ संवाद सत्र (इंटरैक्टिव सेशन) पूर्णत: सफल रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सूरत में हुए इस आयोजन से मध्यप्रदेश को 15,710 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश में 11,250 से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं की भूमि है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति को तेज करने और गुजरात राज्य के निवेशकों को उनके ही निकट सुविधा देने के लिए मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम का एक कार्यालय अहमदाबाद में भी खोला जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रविवार को उद्योग नगरी सूरत में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में सभी उद्यमी बंधुओं के साथ विस्तार से संवाद कर उन्हें मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ प्रदेश में निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात राज्य के निवेशकों की प्रगतिशीलता एवं उद्यमशीलता की सराहना करते हुए कहा कि देश के विकास में गुजरात का अमूल्य योगदान है।

admin

Related Posts

अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली

भोपाल ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम रिझोरा ने जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कभी पानी की कमी से जूझता ग्वालियर जिले का यह…

जौरा सब स्टेशन में अब उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, ऊर्जा मंत्री तोमर का बयान जौरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI