गैस सिलेंडर की बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब ऑनलाइन नहीं कर सकेंगे ऑर्डर!

भोपाल 
घरेलू गैस सिलेंडर (एलपीजी) के उपभोक्ताओं के लिए ई-केवायसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद भी उपभोक्ता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते पेट्रोलियम कंपनियां सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है। जो उपभोक्ता ई-केवायसी नहीं करवा रहे हैं। उन्हें सिलेंडर मिलना मुश्किल हो जाएगा। वे अपने सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं करा पाएंगे।
 ई-केवाईसी की प्रक्रिया करीब एक साल से जारी है। गैस एजेंसियां ग्राहकों से ई-केवाइसी कराने के लिए लगातार सूचना वे मोबाइल पर मैसेज भेज रही है। इसके बाद भी उपभोक्ता इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले में अभी भी 47 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कनेक्शन की ई-केवायसी नहीं कराई है। जिले में करीब 37 गैस एजेसियां हैं। इन एजेंसियों से तीन लाख 69 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। इसमें से एक लाख 90 हजार ने ही केवायसी कराई है। अभी भी एक लाख 70 हजार उपभोक्ता शेष हैं।
 उपभोक्ताओं को ये करना है….
केवाइसी कराने के लिए उपभोक्ताओं ने जिस गैस कंपनी का सिलेंडर ले रखा है, उन्हें उसकी एजेंसी पर आधार, गैस की डायरी और मोबाइल लेकर जाना होगा। वहां बायोमैट्रिक के जरिए ई-केवाईसी हो जाएगी। आधार व गैस उपभोक्ता नंबर जरूरी गैस एजेंसी संचालक अमित अग्रवाल ने बताया ग्राहकों के फिंगर प्रिंट स्कैनर और फेस आइडी से ई-केवाइसी किया जा रहा है। ई-केवाइसी के लिए आधार कार्ड और गैस का उपभोक्ता नंबर चाहिए। जिन उपभोक्ताओं के नाम से कनेक्शन है, उनका होना आवश्यक है।
 इसके अलावा उपभोक्ता चाहे तो ऑनलाइन भी ई-केवाइसी करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। एलपीजी के हर ग्राहक को ई-केवाईसी करना जरूरी है। इसका मुख्य उद्देश्य सही उपभोक्ताओं की पहचान व उन्हें समय पर सिलेंडर मिले। किसी ने पता बदल लिया है तो वे उसमें बदलाव कर सकें। इसके लिए हमने सभी डीलरों को पाबंद कर दिया हैं। वे जल्द से जल्द ग्राहकों से इ-केवाइसी कराए। आने वाले दिनों में कंपनियां सख्त नियम लागू करने पर विचार कर रही है।- शुभम बिरला. सेल्स ऑफिसर, आईओसी

admin

Related Posts

एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच का फैसला: पति-पत्नी के अप्राकृतिक संबंध को अपराध नहीं माना, पति को मिली

ग्वालियर   मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध के मामले में पति को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने कहा है कि पति-पत्नी के बीच…

टीटी नगर में 347 को अंतिम नोटिस, सीमांकन पूरा, 100 से ज्यादा झुग्गियों को हटाने की तैयारी

भोपाल   बड़ा तालाब कैचमेंट एरिया साफ करने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स एक सप्ताह बाद दोबारा अपनी कार्रवाई शुरू करने जा रही है। नगर निगम, बिल्डिंग परमिशन शाखा के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI