पांच साल से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मी होंगे इधर से उधर, ट्रांसफर लिस्ट तैयार

भोपाल
पुलिस महकमे में दशकों से फैले ‘अंगदराज’ का अब पूरी तरह अंत होने जा रहा है। एक पुलिस थाने में पांच साल और अनुविभाग में दस साल की सेवा दे चुके पुलिसकर्मियों की दो सूचियों में शामिल 795 आरक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले हो चुके हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों ने तिकड़म लगाकर अपने आप को इन सूची में शामिल होने से बचा लिया था। अब उनके लिए भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की दूसरी सूची तैयार की जा रही है, जिसके बाद थानों-अनुविभागों में बचे हुए अंगदों के भी पैर उखड़ जाएंगे। बताया जा रहा है शहर के हर पुलिस थाने में पांच से दस ऐसे पुलिसकर्मी अब भी बचे हैं, जो पांच साल पूरे कर चुके हैं। यदि इस बार सभी जोन में पुलिसकर्मियों के सेवाकाल की वास्तविक स्थिति मुख्यालय डीसीपी को भेजी जाए तो कम से कम 200 पुलिसकर्मियों के तबादले होना निश्चित है।
 
पहली और दूसरी सूची अधूरी रही, तीसरी होगी निर्याणक
भोपाल डीसीपी मुख्यालय द्वारा 16 जून को 699 कर्मियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इस सूची के बाद कई शिकायतें सामने आईं कि वर्षों से थानों में पदस्थ अनेक पुलिसकर्मियों के नाम इस सूची से बाहर रह गए हैं। इसके बाद शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की गई। वहीं एक बार फिर शिकायतों के बाद डीसीपी स्तर पर दोबारा जांच के आदेश दिए गए। अलग-अलग जोन कार्यालय में अब नई सूची के लिए थानों से वास्तविक स्थिति लेकर तीसरी सूची तैयार की जा रही है, जिसे निर्याणक और अंतिम माना जाएगा।

दोनों सूची में आदेश को अवसर में बदला
पुलिस मुख्यालय के आदेश में थाने में पांच साल और अनुविभाग में दस साल के सेवाकाल करने वाले पुलिसकर्मियों के तबादले का जिक्र था। लेकिन डीसीपी कार्यालय में बैठे बाबूओं ने इसे अवसर की तरह लपका और ट्रांसफर उद्योग की तर्ज पर कई ऐसे पुलिसकर्मियों का तबादला करवा दिया, जिन्हें एक थाने में एक साल भी नहीं हुआ था। साथ ही नापसंद थानों में पदस्थ कई पुलिसकर्मियों को मनपसंद थानों का तोहफा भी दिया गया है।

तबादलों से बचने क्राइम ब्रांच ने निकाला तोड़
वर्षों से एक ही थाने और अनुविभाग में जमे पुलिसकर्मियों को हटाने के लिए आदेश क्या जारी हुआ कि क्राइम ब्रांच ने उसका तोड़ भी निकाल लिया। क्राइम ब्रांच में दशकों से जमे पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में न भेजा जाए, इसके लिए अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच के अंतर्गत ही जोन व्यवस्था शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि हमने क्राइम शाखा को कमिश्नर प्रणाली की तरह जोन व्यवस्था में बांट दिया है। जिन पुलिसकर्मियों को एक जोन में पांच साल हो गए हैं, उन्हें दूसरे जोन भेजा गया है।

आदेश के बावजूद थानों से पैर हिलाने तैयार नहीं अंगद
इधर डीसीपी मुख्यालय से आदेश के 12 दिन बीत जाने के बावजूद कई पुलिसकर्मी अपने पुराने थानों से रवानगी लेकर नए थानों में आमद देने को तैयार नहीं हैं। वहीं जिन पुलिसकर्मियों को मनपसंद थाने मिले हैं, वे नए थानों में आमद देने को बेताब हैं। यहां तक की जोन के उच्च अधिकारियों को फोन कर रवानगी के आदेश देने के लिए गुहार लगा रहे हैं।

admin

Related Posts

अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली

भोपाल ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम रिझोरा ने जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कभी पानी की कमी से जूझता ग्वालियर जिले का यह…

जौरा सब स्टेशन में अब उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, ऊर्जा मंत्री तोमर का बयान जौरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI