F-16 की कमजोरी उजागर! रूस की मार से गिरा यूक्रेनी जेट, पाकिस्तानी बेड़े पर भी सवाल

रूस 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार तड़के रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। इस हमले में यूक्रेन का एक F-16 लड़ाकू विमान नष्ट हो गया और पायलट की जान चली गई। यह जानकारी यूक्रेनी सेना ने दी है। आपको बता दें कि यह वही फाइटेर जेट है जिसे अमेरिका से पाकिस्तान ने खरीदा है। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब रूस ने पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य यूक्रेन में करीब 500 प्रकार के हवाई हथियारों से रातभर हमला बोला। उनमें ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं।

यूक्रेनी वायुसेना ने बताया कि पायलट ने सात हवाई लक्ष्यों को मार गिराया, लेकिन आखिरी को गिराते वक्त उसका विमान गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और वह नीचे गिरने लगा। वायुसेना ने कहा, "पायलट ने सभी ऑनबोर्ड हथियारों का इस्तेमाल कर सात हवाई लक्ष्यों को गिराया। आखिरी लक्ष्य पर हमला करते समय उसका विमान क्षतिग्रस्त हुआ और तेजी से ऊंचाई खोने लगा।" पायलट ने आबादी वाले क्षेत्र से विमान को दूर ले जाने की कोशिश की लेकिन वह समय रहते इजेक्ट नहीं कर पाए और उनकी मृत्यु हो गई।

तीसरी बार F-16 का नुकसान
यह रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान तीसरा मौका है जब यूक्रेन का F-16 विमान नष्ट हुआ है। गौरतलब है कि अमेरिका और सहयोगी देशों ने हाल ही में यूक्रेन को ये उन्नत फाइटर जेट्स प्रदान किए थे।

किस-किस क्षेत्र में हुए हमले?
हमलों की चपेट में ल्वीव, पोल्टावा, मायकोलाइव, डनिप्रोपेट्रोव्स्क और चेरकासी जैसे शहर आए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार कई रिहायशी इमारतें और बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। कम से कम 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यूक्रेनी सेना के अनुसार रूस ने कुल 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागीं। यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने 211 ड्रोन और 38 मिसाइलें मार गिराईं।

 

  • admin

    Related Posts

    बिहार चुनाव से पहले EC को राहत, SC ने वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर लगाई मुहर

    नई दिल्ली मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव आयोग के…

    भीषण गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, कई इलाकों में विनाशकारी आंधी का खतरा

    नई दिल्ली देश के अलग-अलग राज्यों में अगले 24 से 48 घंटों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला