जेवर एयरपोर्ट को नुकसान पहुंचाने की साजिश बेनकाब, सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते पकड़े पांच आरोपी

ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने और अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड कैप्टन पुत्तन सिंह है, जो एक निजी एयरलाइंस में पायलट है।
पुलिस के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित हंसराज, उनकी पत्नी कमलेश देवी और पुत्र सौरभ को षड्यंत्र के तहत गायब दिखाकर फर्जी अपहरण का मामला गढ़ा गया था। इसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दाखिल की गई, जिससे प्रशासन और पुलिस को झूठे मामलों में फंसाया जा सके।

साजिश का मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट के विकास में व्यवधान उत्पन्न कर दबदबा कायम करना और उससे आर्थिक लाभ लेना था। हाई कोर्ट के आदेश पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में सात पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी, सर्विलांस और वैज्ञानिक तरीकों की मदद से जांच की गई। जांच में पता चला कि अपहृत परिवार को कैप्टन पुत्तन सिंह, प्रमोद, पवन चौधरी, रामा देवी और सरोज बाला ने षड्यंत्र के तहत अगवा किया था।

हंसराज और उनके परिवार को इलाज के बहाने 6 जून को आरआर कॉलोनी से ले जाकर दिल्ली के मैदान गढ़ी स्थित एक मकान में छिपाकर रखा गया। 15 जून को उन्हें बीएमडब्ल्यू की डिक्की में छिपाकर यमुना एक्सप्रेस-वे के पास लाया गया, जहां से पवन चौधरी उन्हें अपने एकांत खेत में ले गया और वहां बंधक बनाकर रखा।

पुलिस ने 27 जून को हंसराज, उनकी पत्नी और बेटे को सकुशल बरामद कर लिया और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैप्टन पुत्तन सिंह, निवासी सेक्टर 135, नोएडा; प्रमोद, निवासी ग्राम दयानतपुर, थाना जेवर; पवन चौधरी, निवासी ग्राम दयानतपुर, थाना जेवर; रामादेवी पत्नी शंकर सिंह, निवासी मैदान गढ़ी, दिल्ली; और सरोज बाला पत्नी कैप्टन पुत्तन सिंह, निवासी सेक्टर 135, नोएडा के रूप में हुई है। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद कर ली है। पुलिस द्वारा कुछ सरकारी अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा