गौतम अदाणी ने पुरी में किया प्रभु जगन्नाथ के रथ का दर्शन, परिवार संग निभाई परंपरा

पुरी 
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी के साथ शनिवार को ओडिशा के पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक है। अदाणी परिवार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा के लिए एकत्रित हुए श्रद्धालुओं के समूह में शामिल हुआ और इस पवित्र अवसर से जुड़े अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
उन्होंने पवित्र यात्रा में प्रार्थना के साथ रथ पूजन भी किया।
अदाणी समूह ने पुरी धाम में अपनी महत्वाकांक्षी 'प्रसाद सेवा' पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य रथ उत्सव के लिए धार्मिक नगरी पुरी में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
देश भर से लाखों तीर्थ यात्री रथ यात्रा देखने और इसमें भाग लेने के लिए पुरी में एकत्रित हुए हैं।
गौतम अदाणी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, "महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से, हमें पुरी धाम की पावन रथयात्रा में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव है।"
उन्होंने आगे लिखा कि इस पुण्य अवसर पर, लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी परिवार पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है। हर भक्त को स्वच्छ, पौष्टिक और प्रेमपूर्वक परोसा गया भोजन मिले, इसी संकल्प के साथ पुरी धाम में हमने ‘प्रसाद सेवा’ आरंभ की है। पुरी की इस पुण्यभूमि पर एक सेवक के रूप में जुड़ना मेरे लिए और समस्त अदाणी परिवार के लिए अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है।
पोस्ट में अंत में लिखा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे। नर सेवा ही, नारायण सेवा है और सेवा ही साधना है। जय जगन्नाथ।"

  • admin

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर वार, बकरीद से पहले कई बांग्लादेशी वापस भेजे गए

    कलकत्ता एक ओर जहां पूरे देश में बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में हलचल मची हुई है. कई स्टेट बॉर्डर के पॉइंट्स…

    दिल्ली में PM मोदी और थलपति विजय की मुलाकात, 12 साल बाद साथ दिखे दोनों नेता

     नई दिल्ली तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां