यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट : चार स्वर्ण और एक कांस्य के साथ तुर्की में भारतीय महिला पहलवानों का जलवा

नई दिल्ली
भारतीय महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मंच पर अपना दबदबा कायम रखा है। तुर्की में आयोजित ‘यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट’ में भारत ने छह महिला पहलवानों का दल भेजा, जिसने शानदार प्रदर्शन किया है। छह में से पांच भारतीय महिला पहलवानों ने चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर पदक जीते हैं, जिसके साथ भारत ओवरऑल टीम रैंकिंग में उप-विजेता रहा।

यासर डोगू अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में केवल छह पहलवानों ने हिस्सा लिया, लेकिन इसके बावजूद भारत ने यहां दमदार प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में मेजबान तुर्की ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा। भारत की ओर से पुष्पा ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि नेहा ने 57 किलोग्राम वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

वहीं, मनीषा ने 62 किलोग्राम वर्ग में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि हर्षिता ने 72 किलोग्राम वर्ग में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इनके अलावा नीलम ने भी पदक जीतने में योगदान दिया है। उन्होंने 50 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, जिससे भारतीय दल का प्रदर्शन सफल रहा।

इससे पहले, भारतीय अंडर-17 पहलवानों ने वियतनाम के वुंग ताऊ में अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण सहित पांच पदक जीते, लेकिन ओवरऑल टीम रैंकिंग में टॉप-3 से बाहर रहे। भारतीय फ्रीस्टाइल दल ने धैर्य, दृढ़ संकल्प और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल किए।

हालांकि, टीम टॉप-3 में जगह बनाने से चूक गई और ट्रॉफी नहीं जीत सकी, लेकिन एथलीट्स का प्रदर्शन, विशेष रूप से भारी वजन श्रेणियों में, असाधारण और सराहनीय रहा। भारत की ओर से 65 किलोग्राम वर्ग में गौरव पुनिया, 92 किलोग्राम में अर्जुन रुहिल और 110 किलोग्राम में लैकी ने स्वर्ण पदक जीते। इनके अलावा 45 किलोग्राम वर्ग में शिवम और 51 किलोग्राम वर्ग में धनराज गणपति ने दो कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया।

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 1 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव