श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में एक पायदान का हुआ फायदा, टॉप-2 में ये टीमें

नई दिल्ली
श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पारी और 78 रनों से धूल चटाई। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। इस जीत के साथ श्रीलंका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में एक पायदान का फायदा हुआ है। टीम चौथे से तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं टॉप-2 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने WTC 2025-27 में अभी तक 1-1 मैच खेला है और दोनों ही टीमों ने यह मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को धूल चटाई, वहीं इंग्लैंड ने भारत को हराया था।

श्रीलंका 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। पहला मैच ड्रॉ होने की वजह से बांग्लादेश और श्रीलंका में 4-4 अंक बांटे गए थे, वहीं दूसरा मैच जीतने के बाद श्रीलंका के खाते में 12 और अंक जुड़े। श्रीलंका के खाते में अब 2 मैचों में 16 अंक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का जीत का प्रतिशत 100 का है। बांग्लादेश 16.67 प्रतिशत अंकों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर है। बात भारत की करें तो, शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अपने पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया का पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुला और भारत पांचवें पायदान पर हैं। वहीं वेस्टइंडीज 6ठे नंबर पर है।

न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और गत चैंपियन साउथ अफ्रीका ने अभी तक WTC 2025-27 के चक्र का आगाज नहीं किया है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की पहली पारी 247 रनों पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में श्रीलंका ने 458 रन बोर्ड पर लगाकर मेहमानों पर दबाव बनाया। श्रीलंका के पास पहली पारी के बाद 211 रनों की बढ़त थी। श्रीलंका के लिए पथुम निस्सानका ने शतक जड़ते हुए 158 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं चंदीमल ने 93 तो कुसल मेंडिस ने 84 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में तो बांग्लादेश के बल्लेबाजों का प्रदर्शन और निराशाजनक रहा। पूरी टीम 150 रन भी नहीं बना पाई और 133 पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने यह मैच पारी और 78 रनों से जीता।

  • admin

    Related Posts

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

     नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम