ईरान में शांति के बाद भी बेचैनी, सुप्रीम लीडर के सामने आंतरिक अस्थिरता की बड़ी चुनौती

इजरायल
12 दिन के खूनी संघर्ष के बाद भले ही इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष थमा हो, लेकिन अब ईरान के भीतर हालात और भी अस्थिर होते नजर आ रहे हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को डर है कि इस युद्ध के बाद देश में व्यापक विरोध या विद्रोह की लहर उठ सकती है, जिसे रोकने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।  12 दिन चले भीषण संघर्ष के बाद इजरायल और ईरान के बीच  सीजफायर तो लागू हो गया है, लेकिन इसके बाद ईरान के  सुप्रीम लीडर खामेनेई के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है आंतरिक विद्रोह का डर।  माना जा रहा है कि इस युद्ध ने ईरान की जनता, खासकर अल्पसंख्यक समुदायों में असंतोष और विद्रोह की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

ईरान सरकार ने युद्धविराम के तुरंत बाद  सुरक्षा बलों को अलर्ट पर डाल दिया है। कई अशांत क्षेत्रों   विशेष रूप से  कुर्द और बलूच बहुल इलाकों में सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि 705 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई लोगों पर  इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। कई क्षेत्रों में घर-घर तलाशी और सख्त निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। ईरानी अधिकारियों को आशंका है कि इजरायल द्वारा किए गए हमलों के बाद  जनता का गुस्सा इस्लामिक शासन के खिलाफ फूट सकता है।

यही कारण है कि खामेनेई ने अभी से कड़े कदम उठाकर संभावित विद्रोह को कुचलने की रणनीति अपनाई है। ईरान में लंबे समय से  कुर्द और बलूच सुन्नी मुस्लिम अल्पसंख्यक शासक  फारसी शिया सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। युद्ध के बाद इन्हीं समुदायों में असंतोष सबसे अधिक देखा जा रहा है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां  इन इलाकों से की गई हैं। खुफिया एजेंसियां और सेना इन क्षेत्रों में कड़ी नजर रखे हुए हैं।

  • admin

    Related Posts

    सोने के बाद अब विदेशी सामान निशाने पर! रुपये को बचाने के लिए सरकार बना रही नई नीति

    नई दिल्ली भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 96.5 पर बंद हुआ, जबकि  यह 96.34 पर था. इस गिरते हुए रुपया को संभालने के लिए पिछले महीने…

    ‘सपेरे’ वाले कार्टून पर बवाल, भारत में नॉर्वे के अखबार की आलोचना तेज

    नई दिल्ली नॉर्वे के एक बड़े अखबार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक कार्टून बनाया है जिस पर अब विवाद शुरू हो गया. इस कार्टून में पीएम मोदी को सपेरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला