डॉ ओपी व्यास IIIT के निदेशक नियुक्त

रायपुर

राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) का निदेशक नियुक्त किया है. यह नियुक्ति भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बीच पीके सिन्हा के कुलपति व निदेशक के पद से इस्तीफा देने के बाद की गई है.

बता दें कि संस्थान के 45 फैकल्टी में 15 लोग पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और बिहार के हैं, जबकि भर्ती नियम में छत्तीसगढ़ के निवासियों को लेना था. कुलपति व निदेशक द्वारा भर्ती नियमों की अनदेखी की शिकायत तकनीकी शिक्षा सचिवालय और उपमुख्यमंत्री को शिकायत की गई थी.  जिसके बाद तत्कालीन कुलपति व निदेशक पीके सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया था.

डॉ. व्यास की नियुक्ति के संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश जारी किया गया है. डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी. वर्तमान में प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईआईटी, प्रयागराज में डीन के पद पर कार्यरत हैं.

  • admin

    Related Posts

    खैरागढ़ के जंगल में मौत का रहस्य गहराया, वन विभाग जांच में जुटा

    खैरागढ़. खैरागढ़ जिले के ग्राम दल्लीखोली– लछना के जंगल से सामने आए एक भयावह घटनाक्रम ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जंगल के भीतर स्थित एक जलस्रोत के…

    BSP से चोरी हुआ करोड़ों का लोहा जब्त, चार गिरफ्तार; फरार ट्रांसपोर्टर की तलाश जारी

    भिलाई नगर. पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत हथखोज के एक यार्ड में पुलिस की दबिश में भिलाई इस्पात संयंत्र से करोड़ों रुपए के लोहे चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। रात…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर