स्टार क्रिकेटर पर गिरे आरोपों के बादल, यौन शोषण मामले में 11 महिलाएं आईं सामने

नई दिल्ली
वेस्टइंडीज की राष्ट्रीय टीम में शामिल एक क्रिकेटर पर गुयाना में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कम से कम 11 महिलाएं पीड़ित हैं। दूसरी तरफ, क्रिकेट वेस्टइंडीज का कहना है कि उसे इस मामले की जानकारी ही नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में क्रिकेटर की पहचान जाहिर नहीं की गई है। कई पीड़ितों का दावा है कि जांच में लीपापोती की जा रही है। गुयाना के अखबार Kaieteur ने सबसे पहले क्रिकेटर पर लगे आरोपों पर रिपोर्ट प्रकाशित किया। उसने अपनी ताजा रिपोर्ट में 'मॉन्स्टर इन मैरून' शीर्षक से खबर प्रकाशित रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी क्रिकेटर गुयाना का रहने वाला है। अखबार लिखता है, 'वह दिन के उजाले में तनकर और गर्व से चलता है, मैरून पहनता है, ग्लोबल स्टेज पर वेस्ट इंडीज का प्रतिनिधित्व करता है। वह जाना-माना है। उसे आदर्श समझा जाता है लेकिन उसने जिन महिलाओं के साथ ज्यादती की, वो उसे हीरो नहीं मानतीं। वह एक शिकारी है।'

रिपोर्ट में दावा किया है कि कम से कम 11 महिलाएं क्रिकेटर के यौन उत्पीड़न की शिकार हुई हैं, जिनमें एक टीनेजर भी है। अखबार ने दावा किया है कि क्रिकेटर के खिलाफ पीड़ितों के पास स्क्रीनशॉट्स, मेसेज, फोटो, वॉइस नोट, हॉस्पिटल विजिट जैसे सबूत हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक पीड़ित तो इतना टूट चुकी है, उस भरोसा डिग गया है कि अभी वह अस्पताल में है।

जब क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से क्रिकेटर पर लगे इन गंभीर आरोपों पर बात की, तब बोर्ड ने इसकी जानकारी होने से ही इनकार कर दिया। रिपोर्ट में सीडब्लूआई अध्यक्ष किशोर शैलो को कोट करते हुए लिखा गया है, 'क्रिकेट वेस्टइंडीज परिस्थितियों से अनजान है, लिहाजा वह इस समय इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं है।' वेस्टइंडीज की टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टेस्ट मैच की श्रृंखला खेल रही है। उसका पहला मैच बारबडोस में चल रहा है।

  • admin

    Related Posts

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    कोलंबो आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए…

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

     नई दिल्ली 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला चेन्नई की टीम राजस्थान रॉयल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 1 views
    चेपॉक के मैदान पर पंजाब और चेन्नई के बीच होगी कांटे की टक्कर, अर्शदीप की खराब फॉर्म ने बढ़ाई कप्तान अय्यर की टेंशन

    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    कोलकाता के मजबूत किले में हैदराबाद की चुनौती, स्पिनर्स और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी की होगी असली परीक्षा

    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 2 views
    शमी का शानदार डेब्यू रहा बेकार, 26 रन पर 4 विकेट खोने के बाद दिल्ली ने लखनऊ के हाथ से छीनी जीत

    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम

    • By admin
    • April 2, 2026
    • 0 views
    घर में लय पाने उतरेगी केकेआर, ईडन गार्डन्स की पिच पर बड़े स्कोर और ओस की भूमिका होगी अहम