मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना: मौसम विभाग

नई दिल्ली 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है जो राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों से होकर गुजर रही है। इसके चलते पश्चिमी भारत के सौराष्ट्र में 27 जून को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और गुजरात में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 27 जून से 3 जुलाई तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 से 3 जुलाई के बीच बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में 27 जून से 3 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केरल में 27 और 28 जून को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 27 से 30 जून तक 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

हिमाचल प्रदेश बाढ़, खोज और बचाव अभियान शुरू
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद 6 लोग लापता हो गए। इनकी तलाश के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और होम गार्ड की संयुक्त टीमें फिर से अभियान में जुट गईं। इन लोगों के तेज बहाव में बह जाने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, अब तक कांगड़ा जिले में बाढ़ की चपेट में आए जलविद्युत परियोजना स्थल से 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं तीन अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। साथ ही कुल्लू जिले के रेहला बिहाल में बादल फटने के बाद लापता हुए तीन लोगों की भी तलाश की जा रही है। चंबा जिले की रहने वाली एक महिला लवली को तलाशी दल ने परियोजना स्थल के पास जंगल से बचाया। लवली ने बताया कि शिविर में 13 लोग थे जिनमें से पांच लोग तो पहाड़ियों की ओर दौड़े लेकिन बाकी लोग पानी के तेज बहाव में बह गए।

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश आने की संभावना
दिल्ली में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने यह जानकारी दी। शहर में न्यूनतम तापमान सुबह साढ़े आठ बजे 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 72 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर में गुरुवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 95 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

  • admin

    Related Posts

    ‘राष्ट्रवादियों की सरकार बनेगी’, शुभेंदु अधिकारी के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल

    कोलकाता मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार राष्ट्रवादियों की सरकार होगी, और यह भारतीय परंपरा और संस्कृति को बनाए रखेगी तथा राज्य की…

    क्या ईरान संकट ट्रंप की कुर्सी पर पड़ेगा भारी? अपनों की बगावत ने बढ़ाई मुश्किलें

    वाशिंगटन  अमेरिका की सीनेट में  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा. ईरान युद्ध को सीमित करने वाले प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान उसके ही चार सांसदों ने अपनी पार्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 1 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस