दोगली नीति पर राजनाथ की फटकार, आतंकवाद पर चुप्पी को लेकर जयशंकर ने सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने का समर्थन करते हुए पाकिस्तान को बिना नाम लिए जमकर लताड़ लगाई है। जयशंकर ने कहा है कि एक देश इन डॉक्यूमेंट्स में आतंकवाद का जिक्र नहीं होने देना चाहता था। जयशंकर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कि इस संगठन का गठन आतंकवाद से लड़ने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन वे आतंकवाद पर ही चुप रहना चाहते थे, और इसीलिए राजनाथ जी ने संयुक्त बयान पर सहमति जताने से इनकार कर दिया।

विदेश मंत्री ने कहा, "SCO का गठन आतंकवाद से लड़ने के उद्देश्य से किया गया था। जब राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रियों की बैठक में गए और अंतिम परिणामों पर चर्चा हुई, तो एक देश ने कहा कि वे इसका जिक्र नहीं चाहते हैं। राजनाथ सिंह की बात बिल्कुल सही थी। संगठन का मुख्य उद्देश्य ही, आतंकवाद से लड़ना है, और आप आतंक का ही जिक्र नहीं कर रहे हैं, तो इसे कैसे स्वीकार किया जा सकता था।”

जयशंकर ने कहा कि SCO सर्वसम्मति से चलता है और इसलिए राजनाथ जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर इस दस्तावेज में आतंकवाद का उल्लेख नहीं है, तो भारत इस पर हस्ताक्षर नहीं करेगा और इसीलिए दस्तावेजों को औपचारिक रूप नहीं दिया जा सका।

बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन में भारत के अलावा, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस शामिल हैं। इस साल SCO सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के क़िंगदाओ पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिस दस्तावेज पर दस्तखत करने से इनकार किया उसमें 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र नहीं था, हालांकि इसमें बलूचिस्तान का जिक्र था। पहलगाम हमले में पाक समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों की बर्बरता से हत्या कर दी थी जिनमें से अधिकतर सैलानी थे।

 

admin

Related Posts

मालेगांव की नई मेयर नसरीन शेख: बुर्के वाली मेयर, जानिए उनके अधिकार और जिम्मेदारियां

मालेगांव मालेगांव नगर निगम (MMC) के मेयर चुनाव में इस्लाम पार्टी की नसरीन शेख (Nasreen Sheikh) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. उन्‍हें लेकर सोशल मीडिया पर बुर्के वाली मेयर…

13 देशों के 200 मेहमान, संस्कृत मंत्र और भारतीय रस्में: इटली के युवक ने मुंबई की बाला से की शादी

झुंझुनूं  जिले के मंडावा स्थित एक हेरिटेज होटल में 8 फरवरी को इटली के नागरिक माकार्े और मुंबई की जुई वैदिक रीति से विवाह बंधन मेंं बंध गए। शादी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह