प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां 24 घंटे में 8 इंच तक गिर सकता है पानी, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल 

 मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। अलीराजपुर-झाबुआ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। आइए जानते है आज कहां-कहां पानी गिरेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) है तो दक्षिणी हिस्से से ट्रफ भी गुजर रही है। जिसके चलते आज शुक्रवार को विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है।

MP में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा हाल?

झाबुआ-अलीराजपुर में अति भारी बारिश की आंशका का है. इन दो जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट और रायसेन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
MP के इन 43 जिलों में भी गिरेगा पानी, येलो अलर्ट जारी

इसके अलावा 43 जिलों- अनूपपुर, आगर मालवा, अशोकनगर, इंदौर, उज्जैन, कटनी, खरगौन, खंडवा, गुना, ग्वालियर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, टीकमगढ़, सतना, दतिया, दमोह, देवास, धार, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बुरहानपुर, भिंड, भोपाल, मंडला, रतलाम, मंदसौर, मुरैना, रीवा, सीधी, सीहोर, शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, हरदा, सिंगरौली, बैतूल, निवाड़ी, मऊगंज में भी बारिश की संभावना है. इन 53 जिलों के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है.

बीते गुरुवार को सबसे अधिक  तापमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्ज किया गया. यहां का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. दतिया में पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस, सीधी में तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ 34.0 डिग्री सेल्सियस, रीवा- सतना में तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, गुना में 33.2 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में पारा 32.7 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और शिवपुरी में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा राजधानी भोपाल में पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 31.0 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

मौसम विभाग के मुताबिक, झाबुआ-आलीराजपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, सिवनी, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

मंदसौर में गुरुवार शाम को हुई डेढ़ घंटे की तेज बारिश में कई इलाकों में 2 फीट तक पानी भर गया। यहां स्टेशन रोड पर चेंबर का गड्ढा खुला होने और पानी ओवरफ्लो होने के कारण एक्टिवा सवार उसमें गिर गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला। छतरपुर के शिवराजपुरा गांव में बारिश से बचने के लिए खेत की टपरिया में बैठे चार किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। एक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश विधानसभा में हंगामा, अनुपूरक बजट और इंदौर घटनाओं पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। आज सदन के हंगामेदार होने के आसार है। सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इससे पहले…

बजट की तैयारी के बीच वित्तीय दबाव: 5,600 करोड़ और उधार लेने का निर्णय, कुल कर्ज हुआ 72,900 करोड़

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष में कर्ज का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। मंगलवार को विधानसभा में तीसरा अनुपूरक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 0 views
सुपर 8 की रेस रोमांचक! 3 खाली स्थान के लिए पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और 3 अन्य टीमों के बीच कड़ी टक्कर

प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
प्लेइंग 11 में बड़ा फेरबदल संभव! नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना बुमराह-हार्दिक उतरेगी टीम?

T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

  • By admin
  • February 17, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप 2026 अपडेट: India-Pakistan मैच हो सकता है फिर से, जानें कब और कैसे होगा

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन