मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में गूंजेगा ‘जय जगन्नाथ’, रथयात्रा में उमड़ेगा जनसैलाब

छिंदवाड़ा
आषाढ़ शुक्ल द्वितीया को निकलने वाली भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा शुक्रवार को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा और छत्तीसगढ़ के केशकाल में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। दोनों ही नगरों में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई है और भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
छिंदवाड़ा में 11 सालों से जारी परंपरा
छिंदवाड़ा शहर के छोटी बाजार स्थित पुराने पावर हाउस से आज दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा परम संतोष श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तक जाएगी, जहां पर त्रिमूर्ति का विश्राम और धूपारती होगी। इसके बाद भगवान को वर्धमान सिंटी स्थित विजय आनंद दुबे के निवास “जगन्नाथ आराधना स्थली” पर ले जाया जाएगा। भगवान मदनमोहन की विशेष प्रतिमा इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं पातालकोट से आए 50 कलाकार जिले की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करेंगे। यात्रा से पहले बुधवार से शुरू हुआ तीन दिवसीय पूजन महोत्सव, जिसमें भगवान का नवयौवन संस्कार, नेत्रोत्सव और श्रृंगार विशेष विधि-विधान से किया गया। सुबह चार बजे से कलश स्थापना, मंगला आरती और छप्पन भोग जैसी परंपराएं निभाई जाएंगी।

केशकाल में निकलेगी पारंपरिक रथयात्रा
छत्तीसगढ़ के केशकाल नगर में भी आज भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की रथयात्रा निकाली जाएगी। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा हरेश्वर शिव मंदिर (हर्रापड़ाव) पहुंचेगी, जहां भगवान कुछ दिनों के लिए विश्राम करेंगे। इस आयोजन में सुरडोंगर के बलराम गौर, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और स्थानीय मंदिर समितियां मिलकर भाग ले रही हैं। यह यात्रा 9 दिनों तक चलती है, जिसमें भगवान अपनी मौसी के घर ठहरते हैं, ठीक जैसे जगन्नाथ पुरी में होता है। दोनों ही स्थानों पर नगर प्रशासन और आयोजन समितियों ने मिलकर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को मुकम्मल रूप दे दिया है। श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना, दर्शन और रथ खींचने के लिए उमड़ेंगे। कहा जाता है कि रथ खींचने से पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

admin

Related Posts

सभी नागरिक क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक में करें सहभागिता : आयुक्त भोंडवे

भोपाल  नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त  संकेत भोंडवे ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश…

15 मई से शुरू होगी शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना, कोचिंग अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
बेंगलुरु को जीत के लिए 193 रन चाहिए, रिंकू सिंह ने खेली दमदार पारी

धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
धर्मशाला में मौसम और पिच का असर, PBKS-MI मुकाबले पर रहेगी इन खिलाड़ियों की नजर

IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
IPL 2026: चहल-प्रभसिमरन विवाद के बीच पंजाब किंग्स ने फैलाई अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
16 अंकों की रेस तेज, RCB के सामने करो या मरो की चुनौती KKR पर

साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 3 views
साई सुदर्शन और सुंदर चमके, फिर गेंदबाजों ने SRH को किया तहस-नहस

क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत

  • By admin
  • May 13, 2026
  • 1 views
क्या बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? दौरे को लेकर BCCI और BCB के बीच तेज हुई बातचीत