27 जून से 1 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की आशंका: IMD

नई दिल्ली

मानसून ने आखिरकार पूरे देश में दस्तक दे दी है और इसके साथ ही गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। तापमान में गिरावट के साथ ही बादल अब कई राज्यों में मेहरबान हो गए हैं। लेकिन इस राहत की बारिश अब चिंता का सबब भी बन सकती है, क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 5  दिनों के लिए भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

कहां-कहां बरसेंगे बादल?
मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, 27 जून से 1 जुलाई तक देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

 ये राज्य रहें सतर्क:
कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र – अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के आसार

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश – बारिश के साथ गरज-चमक और तूफानी हवाओं की संभावना

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत का हाल
राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं।

राजस्थान में मानसून का मूड
राजस्थान के कई इलाकों में 26 से 29 जून के बीच मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान तेज़ बारिश, बादल गर्जना, आंधी, और 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज़ हवाएं चल सकती हैं। गर्मी से राहत जरूर है, लेकिन अलर्ट भी जरूरी है।

 

admin

Related Posts

राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन नहीं किया, कांग्रेस ने बताई वजह

 नई दिल्ली विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. अब विपक्षी ने लोकसभा सेक्रेटरी जनरल को बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया…

बांग्लादेश प्रधानमंत्री चुनाव से पहले सर्वे का खुलासा: भारत विरोधी जमात की हालत और भविष्य

ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले माहौल काफी गर्म हैं। इस बार बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतें भी चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 1 views
अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला