IRCTC लाया नया फीचर अब बोलकर कैंसिल हो जाएगा ट्रेन का टिकट

नई दिल्ली

आज के समय में ट्रेन की कन्फर्म टिकट पाना आसान बात नहीं है। तत्काल टिकट में भी लोगों को सीट नहीं मिल पाती है। खासतौर पर ऐसा कई सारी डिटेल भरने के कारण देरी होने से हो जाता है। IRCTC की वेबसाइट लोगों को कई सुविधाएं देती है। आप ट्रेन टिकट बुक करने के साथ-साथ टिकट कैंसिल करने से लेकर PNR स्टेटस की जांच करने तक काफी कुछ भी कर सकते हैं। IRCTC का एक और फीचर है, जिसकी मदद से आपको बिना कुछ टाइप किए ही सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। इसका नाम AskDisha2.O है। इसकी मदद से आप ट्रेन टिकट बहु आसानी से कैंसिल कर सकते हैं। साथ ही, इसके जरिए आप सिर्फ कमांड देकर टिकट बुक करा सकते हैं और PNR स्टेटस आदि भी देख सकते हैं। आइये, जानें सिर्फ कमांड देने से कैसे कैंसिल हो जाएगा आपका टिकट।

क्या है AskDisha 2.0?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AskDisha 2.O एक वर्चुअल असिस्टेंट है। यह वेबसाइट के साथ-साथ आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। इस वॉयस असिस्टेंट के साथ लोग चैट और वॉयस दोनों के जरिए बातचीत कर सकते हैं। इससे लोगों के लिए टिकट बुक करना और केसिंल करना काफी आसान हो गया है। इस असिस्टेंट से आप हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश में सवाल पूछ सकते हैं। इसकी खास बात तो यह है कि इस एआई असिस्टेंट का यूज करने के लिए लोगों को IRCTC के पासवर्ड की जरूरत नहीं है।

असिस्टेंट की मदद से कर सकते हैं यह
IRCTC AskDisha 2.0 के खास फीचर्स की बात करें तो इसका यूज टिकट बुक करने के साथ-साथ PNR स्टेटस जानने, टिकट कैंसिल करने, रिफंड का स्टेटस जानने, बोर्डिंग स्टेशन बदलने, बुकिंग हिस्ट्री देखने, ई-टिकट देखने, ERS डाउलोड करना, ई-टिकट को प्रिंट और शेयर करना, सवाल पूछने और काफी कुछ के लिए किया जाता है।

टिकट कैंसिल करने के लिए फॉलों करें यह स्टेप्स
    आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाना होगा। हम यहां वेबसाइट के अनुसार आपको सभी स्टेप्स बता रहे हैं।
    इसके बाद आपको होम पेज पर राइट साइज में ब्लू कलर का राउंड आइकन दिखेगा। यह चैटबॉट जैसा होगा। इस पर क्लिक करें।
    अब आपके सामने AskDisha 2.O चैटबॉट की विंडो ओपन होकर आ जाएगा।
    यहां आप टाइप करके भी टिकट बुक आदि कर सकते हैं। या फिर चैट बार के पास राइट साइड में दिए गए माइक्रोफोन पर क्लिक करके अपना सवाल पूछ सकते हैं।
    इसके अलावा, आप AI से टिकट बुक या कैंसिल करना चाहते हैं तो चैटबॉट के ऊपर आ रहे AI Ticket Booking पर क्लिक कर दें। अब आपको साइन इन करना होगा।

ऐसे हो जाएगा काम
बता दें कि साइन इन करने के लिए आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं है। आप अपने नंबर से साइन इन कर सकते हैं। नंबर डालने के बाद Get OTP पर क्लिक कर दे। अब आपको पास एक ओटीपी आएगा। उसे डालें। इसके बाद आप माइक्रोफोन के आइकन पर क्लिक करें और असिस्टेंट से आपकी ट्रेन टिकट कैंसिल करने के लिए कह सकते हैं।इसके अलावा, आप स्क्रीन पर आ रहे My Bookings पर क्लिक करके बिना बोले भी टिकट कैंसिल कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर साइन नहीं किया, कांग्रेस ने बताई वजह

     नई दिल्ली विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. अब विपक्षी ने लोकसभा सेक्रेटरी जनरल को बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया…

    बांग्लादेश प्रधानमंत्री चुनाव से पहले सर्वे का खुलासा: भारत विरोधी जमात की हालत और भविष्य

    ढाका  बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले माहौल काफी गर्म हैं। इस बार बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतें भी चुनाव में पूरा जोर लगा रही हैं। वहीं अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप से बाहर बांग्लादेश को लाहौर का न्योता, जानिए 5 घंटे की मीटिंग का राज

    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान ने स्वीकार किया, T20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलेगा मुकाबला

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा