हफ्तेभर में हुई दूसरी चोरी, गार्ड ने पार किया मरीज का पर्स, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद

रायपुर

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्पिटल में एक बार फिर महिला मरीज का पर्स और मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में सिक्योरिटी गार्ड चोरी करते दिख रहा है. यह घटना 25 जून की रात 12 बजे की बताई जा रही है. बता दें कि हफ्तेभर में यह चोरी की दूसरी घटना है. मेकाहारा में लगातार चोरी से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, ACI (हृदय रोग विभाग) के ICU के सामने सिक्योरिटी गार्ड सोती हुई महिला मरीज के पर्स को पार करता नजर आ रहा है. महिला के विवाद के बाद प्रशासन जागा तब जांच में पूरी पोल खुली. अस्पताल प्रबंधन सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ कर रहा. चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल में बवाल मचा हुआ है.

मेकाहारा में हफ्तेभर पहले भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई थी. यहां चोर इलाज कराने आए मरीज के परिजन का पर्स उड़ा ले गया था. नवापारा, जिला रायगढ़ निवासी केवल साहू ने मौदहापारा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रार्थी ने बताया था कि मेकाहारा में मौसाजी का इलाज चल रहा है. परिवार समेत मेकाहारा आए हैं. इस दौरान उनका पर्स चोरी हो गया. पर्स में दो मोबाइल और 40 हजार रुपए नगद कैश थे. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है.

सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने पत्रकारों के साथ किया था दुर्व्यवहार
बता दें कि कुछ दिन पहले मेकाहारा में कवरेज के लिए पत्रकारों पर सिक्योरिटी गार्ड और बाउंसरों ने दुर्व्यवहार किया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालाें में कवरेज को लेकर मीडिया के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था. पत्रकारों के विरोध के बाद सरकार ने इस आदेश को स्थगित कर दिया है.

  • admin

    Related Posts

    गौण खनिज निधि में अब जिला पंचायतों की भी हिस्सेदारी तय

    रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए जिला पंचायतों को भी गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राजस्व राशि…

    AI, GPS और QR आधारित आधुनिक व्यवस्था से राशन वितरण होगा अधिक पारदर्शी और जवाबदेह

    रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा SARTHAK-PDS फेज-2 के लिए 25,530 करोड़ रुपये की मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे गरीब कल्याण,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां