पाचन सही रखता है चने का सत्तू

गर्मियों में चने का सत्तू सेहत के लिए फायदेमंद होता है। चने के सत्तू में फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल सेहत के लिए जितना नुकसानदायक होता है, उतना ही चने के सत्तू का शर्बत फायदेमंद होता है। कई बार खाना खाने के बाद डाइजेशन की प्रॉब्लम हो जाती है जिसे चने का सत्तू पीकर दूर किया जा सकता है। तो आइए आज बताते हैं कि इससे क्या-क्या फायदे होते हैं। चने का सत्तू पीने से पेट में ठंड बनी रहती है। इसे खाने से या इसे पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती। इससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है।

एनर्जी का अच्छा स्रोत
इसका सेवन इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसमें मौजूद कई तरह के मिनरल्स जैसे आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, खासतौर से इसमें नींबू और नमक मिलाकर पीना।

पेट को ठंडा रखता है
चने के सत्तू में गर्मियों में लू से बचाने वाले गुण होते हैं। पेट को ठंडा रखने के साथ ही ये कई तरह की पेट की बीमारियों को भी दूर करता है। शरीर का तापमान कंट्रोल करता है जिसके लिए खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

कम करता है मोटापा
चने के सत्तू में कई सारे ऐसे तत्व होते हैं जो एक संपूर्ण आहार के लिए जरूरी होते हैं। इसे खाने से या इसे पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती। इससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। कई बार डाइटिंग के लिए लोग घंटों भूखे रहते हैं जिससे वजन तो आसानी से कम हो जाता है, लेकिन ज्यादा समय तक भूखे रहने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

एनीमिया की समस्या दूर
शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया की समस्या को रोजाना सत्तू में पानी मिलाकर पीकर दूर किया जा सकता है। महिलाओं में एनीमिया की सबसे ज्यादा समस्या पाई जाती है, खासतौर से प्रेग्नेंसी के बाद।

डायबिटीज से छुटकारा
चने के सत्तू का सेवन ताकतवर बनाने के साथ ही शरीर में एक्स्ट्रा ग्लूकोज की मात्रा को भी कम करता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर होता है।

लिवर के लिए जरूरी
प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो लिवर के लिए जरूरी होती है। सिर्फ इसके आधे कप में 10 ग्राम प्रोटीन, 178 कैलरी और 3 ग्राम फैट की मात्रा होती है। खराब खाना, एल्कोहल की ज्यादा मात्रा का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है जो कई सारी बीमारियों का कारण बनता है इसलिए इसे हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी होता है।

 

  • admin

    Related Posts

    AI पर डरने की जरूरत नहीं, OpenAI CEO ने जॉब्स को लेकर कही बड़ी बात

     नई दिल्ली पिछले कुछ सालों में AI को लेकर दुनिया भर में सबसे बड़ा डर यही रहा है कि क्या मशीनें इंसानों की नौकरियां छीन लेंगी. चैटजीपीटी और दूसरे एआई…

    चाणक्य नीति: जीवन को सफल बनाने वाले व्यवहारिक सूत्र और कालजयी सीख

    आचार्य चाणक्य द्वारा रचित चाणक्य नीति एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें जीवन को सफल, सुरक्षित और संतुलित बनाने के लिए व्यवहारिक नियम और सिद्धांत बताए गए हैं. इसे नीतिशास्त्र भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे