‘पहलगाम अब भी ज़ेहन में है’, भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

न्यूयॉर्क
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में पाकिस्तान की 'राजनीति से प्रेरित टिप्पणियों' और 'नापाक एजेंडे' को आगे बढ़ाने के उसके प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं पर पाकिस्तान के ''अनुचित आरोपों'' और बच्चों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों तथा सीमापार आतंकवाद से ध्यान हटाने के उसके प्रयासों को दृंढता से खारिज करते हुए भारत ने कहा कि दुनिया अभी पहलगाम हमले को नहीं भूली है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कहा, ''हम पाकिस्तान द्वारा उसके अपने ही देश में बच्चों के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों से ध्यान हटाने के उसके प्रयास को खारिज करते हैं, जैसा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव की रिपोर्ट में उजागर किया गया है। साथ ही, पड़ोसी देश द्वारा सीमा पार से किए जा रहे आतंकवाद से भी ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है।''

इस मंच का दुरुपयोग कर रहा पाकिस्तान: भारतीय राजदूत
'बच्चे और सशस्त्र संघर्ष' के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान भारतीय राजदूत ने जोरदार जवाब देते हुए पाकिस्तान को इस मंच का दुरुपयोग करने और परिषद के एजेंडे का उल्लंघन करने पर जमकर फटकार लगाई। हरीश ने कहा कि 'बच्चे और सशस्त्र संघर्ष' के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की रिपोर्ट पाकिस्तान में सशस्त्र संघर्ष में बच्चों के खिलाफ गंभीर अत्याचारों का विवरण प्रदान करती है। महासचिव ने ''स्कूलों, विशेष रूप से लड़कियों के स्कूलों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमलों सहित इस तरह के गंभीर अत्याचारों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही, अफगानिस्तान से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों द्वारा सीमा पार गोलाबारी और हवाई हमलों के कारण अफगानी बच्चों की हत्या और उनकी दिव्यांगता पर भी उन्होंने चिंता जताई।

पाकिस्तान पर अपने नापाक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न चर्चाओं में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए भारतीय राजदूत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को याद किया। इसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। हरीश ने कहा, ''दुनिया 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए क्रूर हमले को नहीं भूली है।'' उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद ने 25 अप्रैल को एक वक्तव्य जारी किया था, जिसमें इस ¨नदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराने और उन्हें न्याय के कठघरे में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

 

admin

Related Posts

India-Russia Talk: ईरान युद्ध के बीच भारत और रूस के बीच होने वाली है बड़ी डील, US को भी होगी खबर

 नई दिल्ली युद्ध ने कई समीकरण बदल दिए हैं, अमेरिकी बैन के कारण भारत ने धीरे-धीरे रूस से तेल खरीदना कम कर दिया था. लेकिन अब युद्ध ने मिडिल-ईस्ट से…

श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की जान गई; राहत-बचाव अभियान जारी

 श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर और लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है। एवलांच के कारण छह लोगों की मौत हो गई है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI