IIT बॉम्बे में हड़कंप: घुसपैठ कर 20 दिन तक लेक्चर में बैठा बिलाल अहमद

मुंबई
मुंबई के पवई स्थित प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में एक गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। 22 वर्षीय बिलाल अहमद तेली नामक युवक को पुलिस ने अवैध रूप से कैंपस में प्रवेश करने और 20 दिनों तक वहां रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस दौरान बिलाल क्लास में जाकर लेक्चर भी अटेंड करता था। पुलिस के अनुसार, बिलाल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए 21 ईमेल आईडी और कई फोन नंबरों का इस्तेमाल किया, जिससे उसका डिजिटल रिकॉर्ड पूरी तरह साफ रहा। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बिलाल ने खुद को कैंपस के अंदर छात्र के रूप में पेश किया। वह दिन में क्लास अटेंड करता था और रात में ग्राउंड फ्लोर पर लगे सोफों पर सोता था। आईआईटी प्रशासन ने 21 जून को पवई पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद बिलाल के खिलाफ अतिक्रमण, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले पुलिस ने पूछताछ कर नोटिस देकर उसे जाने दिया था, लेकिन अब उसे दो हफ्तों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और केस को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बिलाल ने 21 ईमेल आईडी और कई मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया ताकि कोई डिजिटल सबूत न छूटे। पुलिस को उसकी यह ‘क्लीन डिजिटल हिस्ट्री’ संदिग्ध लगी।
उसने 27 मई को IIT बॉम्बे में एक दिवसीय कोर्स में भाग लेने के बहाने कैंपस में प्रवेश किया। इसके बाद, वह 2 जून से 7 जून तक और फिर 10 जून से कैंपस में अवैध रूप से रह रहा था। एफआईआर के अनुसार, 4 जून को आईआईटी के क्रेडिट डिपार्टमेंट की एक कर्मचारी ने देखा कि एक अनजान युवक उनके ऑफिस में बिना अनुमति घुसा है। जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो वह भाग गया। उसकी तलाश जारी रही। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। 17 जून को वही युवक लेक्चर हॉल LH-101 में क्लास अटेंड करते हुए दोबारा देखा गया। 21 जून को एक IIT कर्मचारी ने उसे ऑफिस में देखा और संदेह होने पर सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया, क्योंकि वह कर्मचारी को अपरिचित लगा। इस बार आईआईटी की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने उसे पकड़ लिया और पवई पुलिस को सौंप दिया।

डिजिटल तरीके से बचने की कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया कि बिलाल ने डिजिटल दुनिया में कोई भी ठोस सबूत नहीं छोड़ा था। उसके फोन में कई कॉलिंग ऐप्स जैसे सिग्नल इंस्टॉल थे और वह बार-बार ईमेल और नंबर बदलता रहता था। उसने आईआईटी के एंट्री और एग्जिट वॉइंट के सीसीटीवी फुटेज भी देखे थे ताकि वो सुरक्षा व्यवस्था को समझ सके और बिना पकड़े परिसर में रह सके।

कहां का है और कितना पढ़ा है बिलाल?
बिलाल अहमद कर्नाटक के मंगलुरु का रहने वाला है। बिलाल ने पुलिस को बताया कि उसने सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है जिसमें उसने 48 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। आगे की पढ़ाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वह कुछ साल सूरत में काम कर रहा था और फिर मंगलुरु लौट आया। तकनीक में गहरी रुचि होने के कारण वह आईआईटी आने की योजना बना बैठा और 27 मई को एक दिन के कोर्स के बहाने परिसर में घुस गया।

पुलिस को क्या है शक?
एक अधिकारी ने कहा, “जिस तरह से उसने डिजिटल सबूतों को मिटाने की कोशिश की और लगातार पहचान छुपाता रहा, उससे हमें उसके इरादों पर शक है। उसकी गहन पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा मकसद तो नहीं था।” फिलहाल केस क्राइम ब्रांच के पास है और जांच जारी है।

सुरक्षा चूक पर सवाल
IIT बॉम्बे देश के सबसे सुरक्षित और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। इसमें इस तरह की घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं। एक व्यक्ति का बिना किसी वैध दस्तावेज के इतने दिनों तक कैंपस में रहना और कक्षाओं में शामिल होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना की व्यापक चर्चा हो रही है, जहां लोग IIT की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    ईरान-इजरायल तनाव के कारण मुंबई में घर खरीदना होगा महंगा

    मुंबई मुंबई में प्रॉपर्टी की कीमतें पहले से ही आसमान छू रहीं हैं और अब इनके रेट्स में और तेजी आ सकती है.  Anarock Group की एक नई रिपोर्ट में…

    राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में मिलेगा तिगुना अनाज, सरकार का अहम फैसला

    नई दिल्ली सरकार गरीबी रेखा के नीचे आने वाले सभी लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया कराती है। इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के सभी राशन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार