तेलंगाना में हड़कंप: महिला ने रेलवे ट्रैक पर दौड़ाई कार, 15 ट्रेनों की राह बदली

तेलंगाना 
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उत्तर प्रदेश की 34 साल की एक महिला ने अपनी कार (Kia Sonet) को रेलवे ट्रैक पर चला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह चौंकाने वाली घटना शंकरपल्ली स्टेशन के पास हुई। वायरल वीडियो में महिला की SUV को रेलवे ट्रैक पर तेजी से चलते हुए देखा गया। रेलवे कर्मचारी, स्थानीय लोग और पुलिस महिला को कार से निकालने की कोशिश करते हुए वीडियो में दिख रहे हैं। जब भीड़ ने महिला को बाहर निकाल कर हाथ बांधे तो वह चिल्लाते हुए कहती हाथ खोलने के लिए कहती है।

एक चश्मदीद ने बताया, "करीब 20 लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला गया। वह बिल्कुल सहयोग नहीं कर रही थी और काफी आक्रामक थी।" रेलवे पुलिस की एसपी चंदना दीप्ति ने बताया कि महिला मानसिक रूप से असंतुलित लग रही थी। उन्होंने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह हाल ही में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। हम यह जांच कर रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या का प्रयास था जिसे वह हत्या का रूप देना चाहती थी।"

ट्रेन के परिचालन पर असर
महिला के इस कांड के बाद 10 से 15 ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है। इनके रूट बदलने पड़े हैं। उनमें बेंगलुरु-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। इन ट्रेनों को सुरक्षा के चलते डायवर्ट किया गया। रेलवे ट्रैक को कुछ समय के लिए पूरी तरह से बंद करना पड़ा। महिला की कार से ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद हुए हैं, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

admin

Related Posts

खर्ग द्वीप बना टारगेट? होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप की नई चाल, समझें अमेरिका की पूरी रणनीति

वॉशिंगटन ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध दिन पर दिन और भीषण रूप ले रहा है। अब दोनों तरफ से ही तेल रिफाइनरियों पर हमले किए जा रहे हैं। ईरान…

ममता का बड़ा ऐलान: मासिक भत्ते से साधेंगी महिलाओं और युवाओं को, ये हैं 10 वचन

कोलकाता पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। 'दीदी के 10 वचन' नाम से चुनावी वादों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय