पृथ्वी शॉ का छलका दर्द- संघर्ष के दिनों में किसी बड़े क्रिकेटर ने मुझे कॉल तक नहीं किया

नई दिल्ली
कभी भारत का उभरता और सबसे चमकता सितारा। जिसे कभी भविष्य का सचिन तेंदुलकर तक कहा जाता था। लेकिन शॉ का सितारा ऐसे गर्दिश में गया कि अब टीम इंडिया वापसी तो छोड़िए, आईपीएल तक में कोई टीम उन्हें दांव लगाने लायक नहीं मान रहीं। वजह रही ट्रैक से भटकना। खराब फिटनेस और अनुशासनहीनता की समस्या। शॉ को यह बात दर्द देती है कि उनके संघर्ष के दिनों में सिर्फ एक बड़े खिलाड़ी को छोड़कर किसी भी स्टार ने उन्हें कॉल तक नहीं किया है।

अच्छी बात यह है कि शॉ को पता है कि उनसे गलतियां हुईं और कहां हुईं। उन्हें पता है कि वह भटके। कहां, कब, कैसे भटके ये भी पता है। अब वह सिर्फ क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं या फिर करना चाहते हैं। लेकिन उन्हें एक बात की टीस है। संघर्ष के दिनों में, बुरे दिनों में, जब उनके सितारे गर्दिश में थे तब भारत के किसी बड़े खिलाड़ी, बड़े स्टार ने उनकी सुध नहीं ली। सिर्फ एक को छोड़कर। ऋषभ पंत समय-समय पर उनका हाल-चाल लेते रहते थे। हां, सचिन तेंदुलकर भी उनके संपर्क में रहे थे और वह महान बल्लेबाज के घर भी गए थे।

पृथ्वी शॉ ने खुलासा किया, 'मेरे संघर्ष के दिनों में किसी बड़े क्रिकेटर (एक्टिव प्लेयर) ने मुझे कॉल तक नहीं किया, सिवाय ऋषभ पंत के। और सचिन तेंदुलकर ने भी, वह मेरे संघर्ष को जानते हैं। उन्होंने मुझे अर्जुन तेंदुलकर के साथ बड़े होते देखा है। मैं उनके घर भी गया हूं।' उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत उन्हें समय-समय पर कॉल करते रहते हैं और उनका हाल जानते रहते हैं।

पृथ्वी शॉ ने हाल ही में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से आने वाले घरेलू सत्र के लिए खुद को रिलीज करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेले हैं और डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया था। शॉ भारत के 6 ओडीआई में भी दिख चुके हैं। उन्हें पिछले साल मुंबई की रणजी टीम से भी खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी की वजह से हटा दिया गया। आईपीएल 2025 के लिए भी किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया।

  • admin

    Related Posts

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    नई दिल्ली विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के रिटायरमेंट के चलते भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. इधर भारतीय…

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    हैदराबाद IPL10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस मैच में लखनऊ की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?