मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (RISE-2025) कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रतलाम में 27 जून को RISE-2025 कॉन्क्लेव का करेंगे शुभारंभ

औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार की नई कहानी लिखेगा मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (RISE-2025) कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे

रतलाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (RISE-2025) कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। कॉन्क्लेव प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नये आयाम देगा। यह आयोजन निवेश, रोजगार, कौशल विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के समावेशी मॉडल को साकार करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन, ऋण वितरण, एमओयू हस्ताक्षर, रोजगार मेले का शुभारंभ और हितग्राहियों से संवाद करेंगे।

858.57 करोड़ रु. की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण-भूमि-पूजन

RISE-2025 कॉन्क्लेव में रतलाम एवं आसपास के क्षेत्रों में 858.57 करोड़ रु. लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि-पूजन होगा। इन इकाइयों से लगभग 3 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

27 इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र वितरण

कॉन्क्लेव में 27 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे रतलाम और मालवा अंचल में निवेश का मजबूत वातावरण तैयार होगा।

2,419 करोड़ रु. से अधिक राशि के ऋण वितरण की कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टेंडअप इंडिया और अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को 2 हजार 419 करोड़ रु. से अधिक राशि के ऋण वितरण करेंगे।

2 लाख से अधिक हितग्राही होंगे लाभांवित

RISE-2025 कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा इसमें स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल विकास, पेंशन, कृषक सहायता, कौशल प्रशिक्षण और अन्य लोकहित योजनाएं शामिल हैं।

राज्य क्लस्टर विकास योजना के तहत 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग की राज्य क्लस्टर विकास योजना के अंतर्गत 5 इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। यह इकाइयां स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक हुनर को औद्योगिक संरचना से जोड़ने का कार्य करेंगी, इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

 2.96 करोड़ रु. की DBT राशि हितग्राहियों को ट्रांसफर होगी

कार्यक्रम में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2.96 करोड़ रु. की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी, जिससे योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावशीलता का स्पष्ट संदेश जाएगा।

वॉलमार्ट, ओएनडीसी, एनएसडीसी के साथ एमओयू, ग्लोबल स्किलिंग की दिशा में बड़ा कदम

कॉन्क्लेव में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के साथ महत्वपूर्ण एमओयू किए जाएंगे, जो प्रदेश में ग्लोबल स्किलिंग मॉडल को साकार करेंगे। इन एमओयू से युवाओं को वैश्विक मांग के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार और उद्यमिता के अवसर सुलभ होंगे।

रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से कॉन्क्लेव का वर्चुअल कनेक्शन

कॉन्क्लेव को रीवा, सागर, अलीराजपुर और पीथमपुर से वर्चुअल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे RISE अभियान को राज्यव्यापी स्वरूप मिलेगा और जिला स्तर पर भी औद्योगिक पहलों को बल मिलेगा।

तीन जिलों के डीटीआईसी कार्यालयों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कॉन्क्लेव में 3 जिलों निवाड़ी, आगर-मालवा और रायसेन के 4.22 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र (डीटीआईसी) कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे।

 

admin

Related Posts

प्रदेश में हवाई पट्टियों के विकास से सुदृढ़ हो रही क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी

भोपाल मध्यप्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ जिलों को हवाई सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा हवाई पट्टियों के विकास एवं विस्तार के…

उप मुख्यमंत्री शुक्ल से थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
एमएलएस: इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हराया

डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री

क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
क्रिकेट जगत में विवाद: वैभव सूर्यवंशी पर क्यों उठे सवाल? AB de Villiers का नाम आते ही छिड़ी बहस

Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 1 views
Player of the Month: फरवरी में छाए भारतीय और पाकिस्तानी सितारे, ICC ने किया सम्मानित

जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

  • By admin
  • March 23, 2026
  • 0 views
PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई