प्रदेश के पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के के 106 छात्रावास में 8,850 सीटें

भोपाल 

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा अध्ययन के लिये विभिन्न नगरों में पोस्ट-मैट्रिक के छात्रावास की सुविधा उपलब्‍ध करवायी जा रही है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के 106 छात्रावास हैं और इनमें 8 हजार 850 सीट उपलब्ध हैं।

पिछड़ा वर्ग कल्याण संचालनालय द्वारा बताया गया है कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के 50 सीटर कन्या छात्रावास की संख्या 51 है। इनमें 2550 छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के 100 सीटर कन्या छासावास की संख्या 2 है इनमें 200 छात्राओं को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के 500 सीटर कन्या छात्रावास की संख्या भी 2 है, जिनमें एक हजार छात्राओं को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। पिछड़ा पोस्ट-मैट्रिक के 100 सीटर बालक छात्रावास की संख्या 51 है, जिनमें 5100 छात्रों को छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है।

पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के कन्या एवं बालक छात्रावासों में नि:शुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। इन छात्रावासों में मेस सुविधा (भोजन व्यवस्था) शुरू करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। वर्तमान में वर्ष 2024-25 में पिछड़ा वर्ग पोस्ट-मैट्रिक के कन्या छात्रावास की स्वीकृत 3750 सीट में से 2253 छात्राओं ने छात्रावास में प्रवेश लिया था, जबकि पोस्ट-मैट्रिक के बालक छात्रावास के कुल स्वीकृत 5100 सीट में 3212 छात्रों ने प्रवेश लिया था।

 

  • admin

    Related Posts

    मध्यप्रदेश भवन में 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन

    भोपाल  नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित मध्यप्रदेश भवन में आयोजित 2 दिवसीय समर वर्कशॉप का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गत दिवस हुआ। समापन समारोह में सामान्य प्रशासन विभाग…

    NEET विवाद पर सियासत तेज, पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

    भोपाल नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई (NSUI) कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वॉटर कैनन का उपयोग कर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे