आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर शिवराज सिंह बोले – कांग्रेस को तो इस पाप, अत्याचार, अन्याय के लिए माफी मांगनी ही चाहिए

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि आपातकाल कांग्रेस का पाप है और उसे इसके लिए उसे क्षमा याचना करनी चाहिए। चौहान ने आज यहां आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर कहा कि एक व्यक्ति की सनक ने तय कर दिया कि पूरे देश में नसबंदी करो और उसके लिए लक्ष्य तक तय कर दिए गए। जिन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज उठाई और संविधान की रक्षा की, उन्हें जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा,“ कांग्रेस को तो इस पाप, अत्याचार, अन्याय के लिए माफी मांगनी ही चाहिए।”

उन्होंने आपातकाल के दिनाें को याद करते हुए कहा,“मुझे 17 साल की उम्र में गिरफ्तार करके डंडों से पीटा, हाथों में हथकड़ियां लगाई और जेल भेज दिया। मैंने जेल जाते वक्त पूरे रास्ते में नारे लगाए कि जुल्म के आगे नहीं झुकेंगे, जुल्म किया तो और लड़ेंगे। जब मैं जेल में गया तो, ये सुनकर मेरी दादी मां बीमार हो गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई, लेकिन पुलिस ने मुझे अंतिम दर्शन के लिए भी नहीं जाने दिया।”
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसे कई नेता थे जिन्हें अपने परिवार के सदस्यों की मृत्यु पर अंतिम दर्शन में शामिल नहीं होने दिया गया। इसलिए, जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाई, उन्हें निश्चित रूप से 'लोकतंत्र सेनानी' कहा जाना चाहिए।
श्री चौहान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज उठाने वालों, लोकतंत्र की बहाली के लिए आंदोलन करने वालों और संविधान की रक्षा करने वालों को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि यह आजादी के लिए तीसरा आंदोलन था।

 

  • admin

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर वार, बकरीद से पहले कई बांग्लादेशी वापस भेजे गए

    कलकत्ता एक ओर जहां पूरे देश में बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में हलचल मची हुई है. कई स्टेट बॉर्डर के पॉइंट्स…

    दिल्ली में PM मोदी और थलपति विजय की मुलाकात, 12 साल बाद साथ दिखे दोनों नेता

     नई दिल्ली तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां