अखिलेश यादव जी, सीज़नल हिंदू मत बनिए, अगर हिंदू बनना है तो परमानेंट बनिए लेकिन आप बन नहीं सकते: संगीत सोम

मेरठ 
यूपी के मेरठ में भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम सपा प्रमुख पर जमकर बरसे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब मुगल शासन नहीं आएगा। पीडीए पाकिस्तान डेवलमेंट अथॉरिटी है। अखिलेश यादव को सीजनल हिंदू बताते हुए संगीत सोम ने कहा कि अगर उन्हें हिंदू बनना है तो परमानेंट हिंदू बनें। सराधना में चल रहे बूढ़ा बाबू मेले में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे भूल गए हैं कि अब उत्तर प्रदेश में वह सरकार नहीं है, जो आतंकियों को छोड़ दिया करती थी। अब वह सरकार नहीं है, जो तुष्टिकरण की राजनीति करती थी। अब वह सरकार भी नहीं है, जो सिर्फ एक वर्ग विशेष के लिए काम करती थी। आज की सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के सिद्धांत पर काम कर रही है।

संगीत सोम ने आगे कहा, "ताज्जुब होता है कि अखिलेश यादव कहते हैं कि पीडीए के लोग सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ पर जलाभिषेक करेंगे। अखिलेश यादव जी, सीज़नल हिंदू मत बनिए। अगर हिंदू बनना है तो परमानेंट बनिए लेकिन आप बन नहीं सकते। मैं पहले भी कहता रहा हूं कि आप उत्तर प्रदेश में मुगल शासन के आखिरी शासक थे। अब यूपी में न तो मुगलों का शासन लौटेगा और न ही आप शासक बन सकेंगे।"

पहले भी सपा पर दे चुके हैं तीखा बयान
इससे पहले भी संगीत सोम ने सपा पर तीखा बयान दिया है। करीब 2 महीने पहले उन्होंने कहा था अखिलेश यादव सनातनियों को आपस में लड़वाने की साजिशें कर रहे हैं, जो किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगी। उनकी में आतंकवादियों और अपराधियों को पनाह दी जाती थी। यह मुमकिन है कि पुलिस से छीनी गई एके-47 जैसे हथियार इन आतंकवादियों को दिए गए हों। वहीं, पूर्व विधायक ने रामगोपाल यादव के ईद के बाद आंदोलन करने की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा का था कि यदि कोई आंदोलन करेगा तो सनातनी उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

    प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

    शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

    वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 4 views
    सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल