शुभांशु का पहला संदेश- नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों, हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए, ‘मेरे कंधे पर तिरंगा, जय हिंद, जय भारत’

नई दिल्ली
लंबे इंतजार के बाद नासा और इसरो का साझा मिशन Axiom-04 अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया है। स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) समेत 4 लोगों को लेकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भर चुका है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कल शाम 4 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार सुबह 7 बजे) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में डॉक करेगा।

नासा के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च हुए Axiom-04 मिशन की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। वहीं, अंतरिक्ष का रुख करने से पहले शुभांशु की मां ने उन्हें दही-चीनी खिलाई। साथ ही शुभांशु ने सभी देशवासियों के लिए अंतरिक्ष से खास संदेश भेजा है। स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पर Axiom-04 मिशन की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें सभी अंतरिक्ष यात्रियों को एक-साथ बैठे देखा जा सकता है। इस तस्वीर में शुभांशु शुक्ला के अलावा पैगी व्हिटसन, स्लावोश उजनांस्की-विस्निएवस्की और टिबोर कपु को देखा जा सकता है।
 
मेरा इंतजार करना: शुभांशु शुक्ला
अंतरिक्ष के लिए रवाना होने के पहले शुभांशु ने अपने माता-पिता से कहा, "मेरा इंतजार करना मैं आता हूं।" Axiom-04 मिशन की लॉन्चिंग से पहले शुभांशु की मां ने उन्हें वीडियो कॉल से दही-चीनी खिलाई। साथ ही सभी घर वालों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

शुभांशु की बहन ने जाहिर की खुशी
शुभांशु की बहन ने कहा, "हमारी आंखों में खुशियों के आंसू हैं। वो हमले काफी दूर जा रहा है। हम इस मिशन को लेकर बेहद उत्सुक हैं। हम काफी खुश हैं और हमें शुभांशु पर गर्व है।"

अंतरिक्ष से शुभांशु का पहला संदेश
IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से अपना पहला संदेश भेजा है। शुभांशु ने भारत के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "नमस्कार मेरे प्यारे देशवासियों। काफी साल बाद हम फिर वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए हैं। कमाल की राइड है। मेरे साथ मेरे कंधे पर तिरंगा है। जय हिंद, जय भारत"

 

admin

Related Posts

पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर वार, बकरीद से पहले कई बांग्लादेशी वापस भेजे गए

कलकत्ता एक ओर जहां पूरे देश में बकरीद की तैयारियां जोरों पर हैं तो दूसरी ओर बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में हलचल मची हुई है. कई स्टेट बॉर्डर के पॉइंट्स…

दिल्ली में PM मोदी और थलपति विजय की मुलाकात, 12 साल बाद साथ दिखे दोनों नेता

 नई दिल्ली तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, जोसेफ विजय अपनी कुर्सी संभालने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. इस मुलाकात में उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां