विंग कमांडर रहे वर्धमान को पकड़ने के बाद मेजर शाह चर्चा में आए थे, तालिबान के हमले में मारा गया पाक अधिकारी

तालिबान
साल 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी अधिकारी की मौत हो गई है। खबर है कि पाकिस्तान तालिबान के एक हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह की मौत हुई है। पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि इस हमले में एक और जवान की मौत हुई है। खास बात है कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक बार फिर दोनों मुल्कों के रिश्ते तल्ख बने हुए हैं।

विंग कमांडर रहे वर्धमान को पकड़ने के बाद मेजर शाह चर्चा में आ गए थे। TTP यानी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के हमले में मेजर शाह की मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन ने बयान जारी किया, '24 जून 2025 को सुरक्षाबलों ने दक्षिण वजीरिस्तान जिले के सरौघा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिबरान मारे गए।' खबरें ये भी हैं कि पाकिस्तानी सेना के इस ऑपरेशन में 11 आतंकवादी भी मारे गए हैं। मेजर शाह को बुधवार को पाकिस्तानी संसद में श्रद्धांजलि भी दी गई। वह पाकिस्तान के चकवाल से थे और SSG यानी स्पेशल सर्विस ग्रुप का हिस्सा थे।

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान
पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला बोला था। उस ऑपरेशन के दौरान कमांडर वर्धमान मिग-21 बायसन जेट में सवार थे और पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र से खदेड़ रहे थे। उस दौरान उनके विमान को निशाना बनाया गया और वह पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए थे। वहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था।

 

admin

Related Posts

गर्मी से राहत कब? केरल में लेट पहुंचा मॉनसून, UP में बारिश के संकेत शुरू

नईदिल्ली मॉनसून कहां है और कब तक दस्तक देगा। भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में यही सवाल जारी है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग…

बंदर अब्बास से भड़का ईरान, IRGC ने अमेरिकी ठिकानों पर बरसाए हमले

   तेहरान अमेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता लगातार विफल होती नजर आ रही है. इसी बीच ईरानी की IRGC ने दावा किया है कि उसने बंदर अब्बास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 1 views
रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 3 views
RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

  • By admin
  • May 28, 2026
  • 2 views
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत