इजरायल ने 13 जून को ईरान पर मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें 20 टॉप सैन्य कमांडर मारे गए थे, अब उन्हें दफनाएगा

तेहरान
करीब दो सप्ताह के इंतजार के बाद ईरान अब अपने टॉप कमांडरों के शवों को दफनाएगा। इन लोगों की इजरायल के हमलों में मौत हो गई थी। इजरायल ने 13 जून को ईरान पर मिसाइलों से हमला किया था। ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों समेत कई जगहों पर अटैक किए गए थे, जिसमें 20 टॉप सैन्य कमांडर और कुछ परमाणु वैज्ञानिक मारे गए थे। तब से ही इन लोगों के शव रखे हुए थे, लेकिन अब सीजफायर के बाद इन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA ने इसकी जानकारी दी है। माना जा रहा है कि इस मौके पर हजारों ईरानी जुट सकते हैं। अकसर ईरान पर किसी बड़ी शख्सियत के इजरायल या अन्य देश के हमले में मारे जाने के बाद भारी भीड़ जुटती रही है।

इजरायल के हमलों में रिवॉलूशनरी गार्ड्स के चीफ हुसैन सलामी भी मारे गए थे। उन्हें अयातुल्लाह खामेनेई का करीबी माना जाता था और वह उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते थे। रिवॉलूशनरी गार्ड्स का गठन ही ईरान के सर्वोच्च नेता की सुरक्षा के उद्देश्य से हुआ था। ऐसे में इस फोर्स के प्रमुख को काफी पावर हासिल है और वह आमतौर पर खामेनेई का कोई करीबी व्यक्ति ही होता है। ईरान सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह 8 बजे मारे गए टॉप कमांडरों और साइंटिस्टों को दफन किया जाएगा। सरकार की ओर से दी गई सूचना में कहा गया है कि यहूदी हमलों में शहीद कमांडरों और वैज्ञानिकों को तेहरान में दफन किया जाएगा।

खामेनेई के करीबी को गुरुवार को ही किया जाएगा दफन
इसके अलावा हुसैन सलामी के शव को गुरुवार को ही दफन किया जाएगा। इजरायल के हमलों में ईरान के रिहायशी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया था। ईरानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक इजरायल के हमलों में कुल 600 नागरिक मारे गए थे। इसके अलावा 4,700 लोग जख्मी हुए थे। वहीं ईरान के हमलों में इजरायल में भी 28 लोगों के मारे जाने की खबर मिली थी।

इजरायल के लिए जासूसी के तीन आरोपियों को दी फांसी
इस बीच ईरान ने तीन कैदियों को फांसी दे दी है, जिन पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप था। इससे पहले भी जासूसी के आरोप में कुछ लोगों को सजा दी गई थी। इन तीन लोगों को ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत की उरमिया जेल में फांसी दी गई।

 

admin

Related Posts

चीन का कड़ा रुख: ईसाई चर्च निशाने पर, पादरियों की धरपकड़ तेज

बीजिंग चीन में गैर-पंजीकृत ईसाई चर्चों के खिलाफ कार्रवाई तेज होती जा रही है। जनवरी 2026 की शुरुआत में झेजियांग प्रांत के वेनझोउ शहर स्थित यायांग चर्च को सैकड़ों सशस्त्र…

भारत-मलेशिया संबंधों को मिली नई दिशा: PM मोदी से वार्ता के बाद अनवर का बयान, 11 समझौते फाइनल

मलेशिया मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक को “बहुत महत्वपूर्ण, रणनीतिक और निर्णायक” बताया और कहा कि यह दोनों देशों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता