सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बेल के बाद 28 दिनों तक जेल में रखना पड़ा भरी, उत्तर प्रदेश सरकार कैदी को देगी 5 लाख का मुआवजा

गाजियाबाद
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए गाजियाबाद जेल में एक कैदी को जमानत के बावजूद 28 दिन तक जेल में रखने के लिए 5 लाख रुपये का अंतरिम मुआवजा देने का आदेश दिया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि इस देरी की न्यायिक जांच की जाए और अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो यह मुआवजा उनसे वसूला जाए।

न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एनके सिंह की पीठ ने कहा, “व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बेकार की तकनीकी त्रुटियों और अप्रासंगिक भूलों की वजह से नहीं छीना जा सकता है। जब जमानत आदेश में अपराध और अभियुक्त की पहचान स्पष्ट हो तो फिर ऐसा क्यों किया गया?” पीठ ने यह भी कहा कि कोई उपधारा न होना क्या इतना बड़ा कारण है कि जेल में कैदी को बंद रखा जाए? उन्होंने इसे कर्तव्य में गंभीर चूक करार दिया।

जमानत आदेश स्पष्ट, फिर भी 28 दिन की देरी
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल को जमानत मंज़ूर की थी और रिहाई का आदेश 27 मई को जारी हुआ, लेकिन कैदी को 24 जून को रिहा किया गया। यानी पूरे 28 दिन बाद। वजह के बारे में कहा गया कि जमानत आदेश में एक उपधारा का उल्लेख नहीं था। कोर्ट ने कहा कि जब सभी अधिकारियों को अपराध, धाराएं और आरोपी की पहचान स्पष्ट थी तो उस एक तकनीकी त्रुटि को आधार बनाकर रिहाई में देरी बहाना और लापरवाही की निशानी है।

जेल अधीक्षक तलब, DIG की भी पेशी
सुनवाई के दौरान गाजियाबाद जेल अधीक्षक कोर्ट में स्वयं उपस्थित हुए, जबकि यूपी डीआईजी (जेल) ने वर्चुअल उपस्थिति दर्ज कराई। डीआईजी ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि जेल अधिकारियों को संवेदनशील बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे और ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल विभागीय जांच से बात नहीं बनेगी। इसलिए गाजियाबाद के प्रधान जिला न्यायाधीश को जांच सौंपते हुए निर्देश दिया कि वे यह पता लगाएं कि रिहाई में देरी के कारण क्या थे? क्या यह उपधारा का न होना था या कोई और गंभीर कारण है? क्या इसमें किसी अधिकारी की घोर लापरवाही या दुर्भावना दिखती थी?

 

admin

Related Posts

प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान