दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में Amitabh Bachchan की आवाज हटा दी गई, लोगों को मिली राहत

नई दिल्ली 
साइबर ठगी को लेकर आगाह करती डायलर टोन जो हर फोन काल पर सुनाई दे रही थी बंद कर दी गई है। इंदौर से यह मांग उठी थी और एक ही दिन में दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय स्तर पर निर्णय ले लिया गया। इंदौर में योगाभ्यास में शामिल होने आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री Jyotiraditya Scindia को इंदौर के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने ज्ञापन सौंपा था। एक दिन बाद दिल्ली में दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में इस प्रस्ताव को रख दिया गया। मंगलवार से इस पर अमल भी हो गया।
 
साइबर ठगी के प्रति जागरुक करने का प्रयास
बीते कुछ महीनों से हर मोबाइल फोन कॉल मिलाने पर पहले साइबर ठगी से बचने का एक संदेश सुनाई देता इसके बाद फोन की घंटी बजती। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इंदौर आए केंद्रीय दूरसंचार मंत्री से एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान ही भाजपा नेता सुदर्शन गुप्ता ने इस बारे में बात की। उन्होंने शिकायत की थी कि साइबर ठगी के प्रति जागरुक करने का सरकारी प्रयास सराहनीय है। हालांकि, इसके लिए डायलर टोन बजाने की बजाए अन्य माध्यम चुने जाने चाहिए।

एंबुलेंस को फोन लगाने में देरी
पूर्व विधायक गुप्ता ने मंत्री से कहा कि दो बार ऐसा हुआ कि किसी दुर्घटना के दौरान मैंने एंबुलेंस को फोन लगाने की कोशिश की तो डायलर टोन के कारण देरी लगी। समाज के वरिष्ठजन भी इससे परेशानी महसूस कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री ने इस पर सहमति जताकर लिखित ज्ञापन पर तुरंत नोट भी लिख लिया था।

24 घंटे में अमल हुआ
मंगलवार से मोबाइल काल पर बीते दिनों से सुनाई दे रही डायलर टोन बंद भी हो गई। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में आयोजित दूरसंचार मंत्रालय की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था कि डायलर टोन बंद की जाना चाहिए। इस पर सहमति दी गई और तुरंत इसे लागू करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए।

मंत्री ने फोन कर बताया- 'ज्ञापन देने के बाद सोमवार सुबह सिंधियाजी का फोन आया था। उन्होंने मुझे बताया कि दूरसंचार विभाग की बैठक में डायलर टोन बंद करने का निर्णय ले लिया गया है। इस पर शीघ्र अमल के लिए निर्देशित किया जा रहा है। मंगलवार से फोन पर यह संदेश सुनाई देना बंद हो गया। अब सीधे घंटी सुनाई दे रही है।' सुदर्शन गुप्ता, पूर्व विधायक इंदौर

admin

Related Posts

उत्तराखंड दौरा: मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) महाविद्यालय का निरीक्षण किया

पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बिथ्याणी (यमकेश्वर) स्थित महाविद्यालय का किया निरीक्षण   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उत्तराखंड प्रवास के दूसरे दिन गुरु गोरखनाथ…

अमित शाह का दावा: विकसित भारत के लक्ष्य के करीब पहुंच रहा देश

जम्मू  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी