सीएम योगी के पास जाकर लगाई थी गुहार, मुरादाबाद की मासूम वाची का नर्सरी में हुआ एडमिशन

मुरादाबाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जनता दर्शन’ में गुहार लगाने वाली मुरादाबाद की मासूम बच्ची वाची का आखिरकार स्कूल में दाखिला हो गया है। इससे वाची खुश है और उसके माता-पिता भी संतुष्ट हैं। वाची का फिलहाल मुरादाबाद के सीएल गुप्ता स्कूल में नर्सरी में एडमिशन हुआ है।

योगी आदित्यनाथ जब से उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं, तब से वह अक्सर ‘जनता दर्शन’ का आयोजन करके लोगों की शिकायतें सुनते रहे हैं और उनका समाधान करते रहे हैं। इसी तरह सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ लगाया था। यहां मासूम वाची अपनी फरियाद लेकर गई थी।

मुख्यमंत्री और वाची के बीच मजेदार बातचीत रही थी। जनता दर्शन में वाशी ने सीएम से स्कूल में दाखिला दिलाने में मदद की गुहार लगाई। सीएम ने उससे बातचीत की और पूछा कि वह किस स्कूल में जाना चाहती है और किस क्लास में दाखिला लेना चाहती है। बाद में उन्होंने अधिकारियों को बच्ची का उसके मनपसंद स्कूल में दाखिला कराने के निर्देश दिए थे।

वाची के पिता अमित बताते हैं कि उनकी बेटी को आरटीई के तहत स्कूल में दाखिला मिला था। मुरादाबाद के नामी सीएल गुप्ता स्कूल में उसका दाखिला होना था, लेकिन स्कूल पहुंचने पर कागज ले लिए गए और वापस भेज दिया गया।

अभिभावक अमित ने कहा, “स्कूल प्रशासन ने जांच की बात की थी और लगातार दाखिले को टालते रहे। इसको लेकर जिले के अधिकारियों के पास जाकर गुहार लगाई थी। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद लखनऊ जाकर सचिवालय में गुहार लगाई। बाद में मुख्यमंत्री के ‘जनता दर्शन’ में गए।”

अमित ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया था और अधिकारियों को भी निर्देश दिए थे। सीएम योगी के आदेश के बाद मुरादाबाद के सीएल गुप्ता स्कूल में वाची का एडमिशन हो गया है।” वाची की मां प्राची ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है।

 

admin

Related Posts

प्रयागराज में गरजे डिप्टी CM: ‘नसीमुद्दीन का जाना बेअसर, 2027 में BJP फिर बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक प्रयागराज पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर निशाना साधा। वहीं कांग्रेस…

शंकराचार्य विवाद गरमाया: अविमुक्तेश्वरानंद बोले—योगी होकर मुख्यमंत्री रहना कैसे संभव?

वाराणसी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शंकराचार्य की पहचान राजनीतिक प्रमाणपत्र से नहीं होती। सवाल यह है कि अगर आप योगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सीमा पार तनाव अलग, मैदान पर टक्कर जबरदस्त: भारत-पाक मुकाबला हाई-वोल्टेज

सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
सपनों से हकीकत तक का सफर, चिन्नास्वामी स्टेडियम को कुंबले ने बताया अपना गुरुकुल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान