शशि थरूर ने बतया यह संकेत नहीं है कि मैं पीएम मोदी की पार्टी में जा रहा हूं, यह राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश है

नई दिल्ली 
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होने वाले हैं। दरअसल, हाल ही में प्रकाशित एक लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था। खास बात है कि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ ऐसे समय पर की थी, जब कांग्रेस विदेश नीति के मुद्दे पर लगातार एनडीए सरकार को घेर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर ने कहा, 'यह एक लेख है, जिसमें मैंने आउटरीच मिशन की सफलता के बारे में बताया है, जो सभी दलों की एकजुटता को दिखाता है।' उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दूसरे देशों से बातचीत में गतिशीलता और ऊर्जा दिखाई है। भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति जैसा कुछ नहीं है। सिर्फ भारत की विदेश नीति है।' उन्होंने कहा, 'मैं जब 11 साल पहले संसद की विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष बना था, तब यह बात कही थी।' उन्होंने कहा, 'यह संकेत नहीं है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी में जा रहा हूं। यह राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश है।'

थरूर का लेख
थरूर ने लेख में कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद किया गया राजनयिक संपर्क राष्ट्रीय संकल्प और प्रभावी संवाद का क्षण था। लेख में थरूर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक अहम पूंजी बनी हुई है, लेकिन इसे अधिक समर्थन की आवश्यकता है।'

भाजपा का रिएक्शन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर थरूर के इस लेख को साझा किया और कहा, 'लोकसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शशि थरूर लिखते हैं: 'ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित वैश्विक पहुंच से सबक।'
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'शशि थरूर ने स्वीकार किया है कि प्रधानमंत्री मोदी का बहुआयामी व्यक्तित्व और वैश्विक पहुंच भारत के लिए रणनीतिक रूप से लाभकारी है।' भंडारी ने कहा, 'शशि थरूर ने राहुल गांधी को बेनकाब कर दिया है।'

 

admin

Related Posts

BJP की नीतियों पर सवाल: प्रियंका गांधी ने असम में जारी की 20-पॉइंट चार्जशीट

असम कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ 20 सूत्री 'आरोपपत्र' जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासन…

असम में राजनीतिक मुकाबला तेज, BJP ने तय किया 18% टारगेट, कांग्रेस पर दबाव

गुवाहाटी  असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के लिए यहां सत्ता बचाने की चुनौती है। भगवा खेमा अगर यहां सरकार बनाने में सफल होता है तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलिया की गिरती फॉर्म से ओमान उत्साहित, जतिंदर सिंह बोले—जीत का सुनहरा अवसर

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
ऑस्ट्रेलिया की गिरती फॉर्म से ओमान उत्साहित, जतिंदर सिंह बोले—जीत का सुनहरा अवसर

टी20 वर्ल्ड कप झटका: राशिद खान बोले- बड़ी टीमों से मुकाबले के ज्यादा अवसर दे ICC

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप झटका: राशिद खान बोले- बड़ी टीमों से मुकाबले के ज्यादा अवसर दे ICC

बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 0 views
बैट-बॉल से बोलो — शादाब पर बरसे शाहिद अफरीदी, कहा- प्रदर्शन ही कराएगा सबको चुप

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 3 views
कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान