लांजी में सेवक पांचे परिवार के साथ जा रहे थे, 11 केवी लाइन की चपेट में आये, तीनों मौके पर ही जिंदा जल गए

बालाघाट
 लांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा से नेवरवाही के बीच गुलपुर के जंगल वाले मार्ग पर मंगलवार सुबह 7 बजे चलती बाइक में विद्युत करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के अलावा विद्युत विभाग मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सर्रा निवासी सेवक पिता प्यारेलाल पांचे (उम्र 30 साल) अपनी पत्नी रेणुका पांचे (28 साल) और भतीजा भोजराज पिता यादोराव पांचे (28 साल) तीनों एक बाइक में सवार होकर अपने गांव से ग्राम देवलगांव मंदिर में पूजन-अर्चन करने जा रहे थे।

तीनों बाइक से नेवरवाही और सर्रा सड़क मार्ग पर जंगल के बीच में पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे पेड़ की एक शाखा 11 केवी लाइन के तार में गिरने से झूल रही थी। इस दौरान चलती बाइक से वायर से संपर्क हो गया होगा। तीनों करंट की चपेट में आ गए और बाइक में आग लगने से तीनों मौके पर जिंदा जल गए।

इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलने पर लांजी थाना पुलिस, विद्युत विभाग का अमला के अलावा लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए तीनों शव को लांजी भिजवा दिया गया।

ग्राम सर्रा से नेवरवाही के बीच गुलपुर के जंगल में विद्युत करंट लगने से तीन लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर तीनों शव बरामद कर लिए है। आगे कार्यवाही जारी है। – प्रभारी वीभेंदु टांडिया, थाना प्रभारी लांजी।

  • admin

    Related Posts

    जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य

    विभिन्न जिलों से मिल रहे है सकारात्मक परिणाम जल प्रबंधन से कृषि, पर्यावरण एवं आजीविका में आया उल्लेखनीय सुधार भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित…

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर

    आमजनों के प्रति संवेदनशील ऊर्जा विभाग भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

    आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 5 views
    आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

    IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 4 views
    IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

    शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 1 views
    शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

    पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

    • By admin
    • April 20, 2026
    • 3 views
    पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके