शहीद एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात कर, केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले – देश हमेशा उनके बलिदान का रहेगा ऋणी

रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नवा रायपुर में सुकमा में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद के परिवार को सांत्वना देते हुए उनकी वीरता और बलिदान को राष्ट्र के लिए अविस्मरणीय बताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने जोर देकर कहा कि देश हमेशा आकाश राव गिरिपुंजे के बलिदान का ऋणी रहेगा और उनकी शहादत को कभी व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने शहीद गिरिपुंजे के साहस को प्रेरणादायी बताते हुए उनके योगदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य करार दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर शहीद आकाश राव गिरिपुंजे के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गौरतलब है कि इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने भी शहीद के परिवार को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में शहीद हुए थे एएसपी गिरिपुंजे
नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया था। इससे पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए खदान में एक JCB में आग लगा दी थी। सूचना मिलने के बाद एएसपी आकाश राव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान वे खदान में जली हुई JCB के पास गए। जैसे ही वे मशीन के पास पहुंचे, नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया, जिसकी चपेट में तीनों पुलिस अधिकारी आ गए। इस हमले में एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए।

रायपुर के रहने वाले थे शहीद गिरिपुंजे
आकाश राव गिरिपुंजे 42 वर्ष के थे। उनका जन्म 7 फरवरी 1983 को रायपुर में हुआ था। वे रायपुर के ही निवासी थे। 2013 बैच के पुलिस अधिकारी थे। उनके परिवार में पिता गोविंद राव गिरिपुंजे, माता मंदा गिरिपुंजे, पत्नी स्नेहा गिरिपुंजे, बेटा सिद्धांत गिरिपुंजे और बेटी पीहू गिरिपुंजे हैं।

उनकी तैनाती अब तक चंद्रशेखर आज़ाद पुलिस अकादमी चंदखुरी, रायपुर, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद और सुकमा के कोंटा क्षेत्र में रही है।

  • admin

    Related Posts

    गंगरेल बना एडवेंचर का हब, ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ में 52 टीमें, 1 लाख का बड़ा इनाम

    धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के लिए कल का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है. पहली बार गंगरेल बांध की शांत जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी…

    युवाओं के लिए बड़ी खबर: 23 मार्च को रायपुर में प्लेसमेंट कैंप, इन पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज