रितिक टाडा ने जीवित रखी जबलपुर रॉयल लायंस की उम्मीदें

 जबलपुर

मध्य प्रदेश लीग टी 20 में जबलपुर रॉयल लायंस के लिए आखिरी लीग मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था ताकि वे सेमीफाइनल में पहुंच सकें। टीम ने पूरा जोर भी लगाया, लेकिन अच्छी लय में आने के बावजूद बहुत कम अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में बुंदेलखंड बुल्स के कप्तान सौम्य पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। शुरुआती बल्लेबाज़ अभिषेक पाठक ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए पहले 10 ओवरों में 15 छक्के जड़ दिए और सिर्फ 33 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, जबलपुर के कप्तान सारांश जैन ने अनुभव दिखाते हुए उन्हें 13वें ओवर में आउट कर पवेलियन भेजा।

पहले विकेट के बाद जबलपुर के गेंदबाज़ों ने अच्छी लाइन लेंथ में गेंदबाज़ी की, लेकिन इसके बावजूद बुंदेलखंड की टीम ने 20 ओवरों में 246 रन बना दिए। अभिषेक पाठक ने 48 गेंदों में 133 रनों की शानदार पारी खेली।

वहीं दूसरी ओर, जबलपुर के गेंदबाज़ भी पूरी कोशिश कर रहे थे। टीम के तेज़ गेंदबाज़ पंकज पटेल ने आखिरी ओवर में हैट्रिक ली और कुल 4 विकेट झटके।

जबलपुर टीम के लिए यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन उन्होंने आखिरी तक हार नहीं मानी और दमदार कोशिश के साथ मैच की अंत तक ले गए। रन चेज के दौरान हर बल्लेबाज़ ने कुछ न कुछ अहम योगदान दिया।

इस मुकाबले में रितिक टाडा ने कमान संभाली और शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। खास बात यह रही कि वह इससे पहले की दो पारियों में भी नाबाद रहे थे।

सिद्धार्थ पाटीदार और अभिषेक भंडारी ने भी अपनी पिछली पारियों की फॉर्म को बरकरार रखते हुए टीम के लिए अहम रन बनाए। वहीं आखिरी बल्लेबाज़ रितेश शाक्य ने भी कुछ अच्छे शॉट्स खेले और टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

लेकिन आखिर में जबलपुर की टीम 247 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 19 रनों से पीछे रह गई।

हालांकि इस हार के बाद भी जबलपुर रॉयल लायंस के पास अभी भी नॉकआउट राउंड में पहुंचने का एक मौका बाकी है, क्योंकि अंक तालिका में उनकी स्थिति अभी भी ठीक है। लेकिन अब उन्हें सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी बचे मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

सेमीफाइनल मुकाबले 23 जून को खेले जाएंगे और मध्य प्रदेश लीग टी 20 का फाइनल मैच 24 जून को होगा।

  • admin

    Related Posts

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज