छतरपुर की निशानेबाज काजल बघेल को ISSF वर्ल्ड कप के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम में चयनित किया गया

खजुराहो

छतरपुर जिले के बमीठा गांव की होनहार निशानेबाज काजल बघेल जल्द ही इटली में आयोजित होने वाले ISSF वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि छतरपुर और पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

काजल, शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल की बेटी हैं, और उन्होंने खेलो इंडिया के ट्रायल में चयन के बाद छह साल पहले भोपाल की शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में भी उनका समर्पण लगातार रंग लाता रहा। पिछले पांच वर्षों से वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही हैं और कई पदक जीत चुकी हैं।

भोपाल की शूटिंग एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं काजल

शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल की बेटी काजल की शूटिंग यात्रा 6 साल पहले खेलो इंडिया के ट्रायल से शुरू हुई। इसके बाद से वह भोपाल की शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। काजल कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

नेशनल लेवल पर 5 साल से शानदार प्रदर्शन जारी

काजल बघेल पिछले 5 सालों से वह नेशनल प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीत रही हैं। हाल ही में भारतीय टीम की ओर से उनके सटीक निशाने के प्रदर्शन के बाद एनआरआई ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल किया है।

काजल के वर्ल्ड कप टीम में चयन होने पर क्षेत्र के लोग उनके अच्छे प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं। उनके परिवार को जानने वाले लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हाल ही में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने उन्हें इटली वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया है। यह प्रतियोगिता उनके करियर की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय चुनौती होगी। काजल की इस सफलता से न सिर्फ उनके गांव बमीठा, बल्कि पूरा छतरपुर जिला गर्वित है। स्थानीय लोगों ने काजल को बधाई दी है और उनकी जीत की कामना की है। काजल अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहराने के लिए तैयार हैं। 

admin

Related Posts

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मियामी   अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा ने मियामी ओपन महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। टेलर-कैटरीना की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इटली की…

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

मुंबई  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का दूसरा मैच रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. ये भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हुई जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद