सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का एक्शन तीन बागी विधायकों को पार्टी से निकाला

लखनऊ 

समाजवादी पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. निकाले गए विधायकों में गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय शामिल हैं. पार्टी ने इन विधायकों पर सांप्रदायिक और विभाजनकारी सियासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी और व्यापार विरोधी नीतियों का समर्थन करने का आरोप लगाया है.

समाजवादी पार्टी के हैंडल से पोस्ट किए गए बयान में लिखा गया, "समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है."

पार्टी ने आगे कहा कि इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है. भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी.

'सुधरने का मौका दिया था…'

समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह अपनी मूल विचारधारा और सिद्धांतों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी ने यह भी कहा है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी सदस्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. निष्कासित विधायकों को सुधरने का मौका दिया गया था, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे.

समाजवादी पार्टी के मुताबिक, पार्टी अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी. पार्टी के मूल मूल्यों के खिलाफ जाने वाली कोई भी गतिविधि अस्वीकार्य मानी जाएगी. सपा का कहना है कि इन विधायकों को निष्कासित करने का पार्टी का फैसला पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को कायम रखने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. पार्टी का लक्ष्य अपने समर्थकों और आम जनता के बीच अपनी विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा बनाए रखना है.

 

admin

Related Posts

नकल माफिया पर STF का शिकंजा: SSC MTS परीक्षा घोटाले में दो गिरफ्तार

मेरठ आज के समय में सरकारी नौकरी ज्यादातर युवाओं का सपना होता है. इसके लिए वह बहुत तैयारी भी करते हैं लेकिन कई बार कुछ लोगों के कारण परीक्षाएं रद्द…

कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग: सीएम योगी

नौकरी की गारंटी होगी प्रदेश के वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्री: मुख्यमंत्री जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय का सीएम योगी ने किया उद्घाटन कृतज्ञता ज्ञापित करना भारतीय संस्कृति का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 0 views
देश का नाम रोशन: प्रमोद भगत ने जीता पैरा बैडमिंटन का छठा विश्व खिताब

भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने मचाया धमाल, एड रेट्स और ट्रैवल कीमतों में रिकॉर्ड उछाल

जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
जीत जरूरी, वरना खत्म होगा सफर—स्कॉटलैंड से भिड़ेगा इंग्लैंड आज

वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
वैलेंटाइन डे पर हार्दिक का इमोशनल गिफ्ट, नया टैटू में जाहिर हुआ प्यार

ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
ओमान टी20 WC से बाहर हुई, Ireland ने कराई शिकस्त

स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 1 views
स्कॉटलैंड से भिड़ंत में इंग्लैंड को चाहिए बड़ी जीत, अभियान बचाने की चुनौती