‘आमी डाकिनी’ में अपने किरदार के लिए राची शर्मा ने ली श्रद्धा कपूर से प्रेरणा

मुंबई,

 अभिनेत्री राची शर्मा ने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ में अपने किरदार के लिए श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री में उनके किरदार से प्रेरणा ली है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का बहुप्रतीक्षित शो ‘आमी डाकिनी’ अपने रोमांचक और रहस्यपूर्ण कथानक से दर्शकों को बांधे रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोलकाता की खूबसूरत पृष्ठभूमि पर आधारित यह शो, चैनल की प्रतिष्ठित हॉरर सीरीज़ ‘आहट’ के बाद फिर से डरावनी कहानी कहने की शैली में वापसी कर रहा है। इस शो में हितेश भारद्वाज आयान के रूप में, शीन दास डाकिनी के रूप में और राची शर्मा मीरा की भूमिका में नजर आयेंगी।

मीरा जैसे जटिल किरदार में उतरने के अनुभव को साझा करते हुए राची शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस भूमिका के लिए 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर के अभिनय से प्रेरणा ली। उन्होंने कहा, जब मैंने 'स्त्री' में श्रद्धा को देखा, तो मैं निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध हो गई थी।उनके किरदार में एक रहस्य था, जो शांत लेकिन गहराई से भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस हुआ। वह परफॉर्मेंस मेरे जहन में बनी रही। लेकिन जब बात मीरा की आई, तो मैंने उस भावना से जुड़ाव महसूस किया, फिर भी मुझे समझ आया कि मीरा का भावनात्मक संसार अलग है।

राची शर्मा ने कहा, श्रद्धा की अभिव्यक्तियाँ, उनकी खामोशियां, उनका रिदम,वो प्रेरणादायक थे, लेकिन मीरा को एक अलग तरह की तीव्रता की ज़रूरत थी। मैंने उनके संयम और शांति से जरूर सीखा, लेकिन मीरा के किरदार को निभाने के लिए मुझे और अधिक साहसी, कच्चा और दर्द व शक्ति से जुड़ा दृष्टिकोण अपनाना पड़ा। तो हां, मैंने उन्हें एक शुरुआती संदर्भ के रूप में लिया, लेकिन उसके बाद मुझे मीरा की अपनी अनोखी भावनात्मक लय खोजनी पड़ी।

'आमी डाकिनी' 23 जून से, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8:00 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनीलिव पर प्रसारित होगा।

 

  • admin

    Related Posts

    एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

    मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

    28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

    मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी