सीएम योगी निकले गोरखपुर की सड़कों पर, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

गोरखपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार रात को गोरखपुर की सड़कों पर निकले. इस दौरन उन्होंने शहर में चल रही सड़क और नाला निर्माण की परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने विरासत गलियारा जैसी महत्वपूर्ण परियोजना का लेआउट, डिजाइन भी मौके पर देखा और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया. सीएम ने बारिश के मौसम को देखते हुए मार्ग पर कहीं भी जलजमाव ना होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. शनिवार रात मुख्यमंत्री ने पांडेयहाता से लेकर घंटाघर होते हुए हजारीपुर तक निर्माणाधीन विरासत गलियारा का भी जायजा लिया.

गोरखपुर मंदिर से निकलने के बाद सीएम सीधे जगेसर पासी चौराहा पहुंचे. यहां उन्होंने कार्यदायी संस्था की ओर से प्रस्तुत लेआउट मॉडल देखकर निर्माण कार्य की जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि इस मार्ग पर 2.14 किमी सड़क टूलेन और शेष फोरलेन है. मुख्यमंत्री ने इस दौरान सड़क निर्माण के दायरे में आने वाले मकानों-दुकानों के मालिकों को दिए गए प्रतिकर के बारे में पूछा.

इसके बाद सीएम हड़हवा पुलिस चौकी पहुंचे. यहां उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में इसका निर्माण पूर्ण करने का प्रयास करें. मुख्यमंत्री ने हड़हवा फाटक के आसपास जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए दोनों तरफ नाला निर्माण का निर्देश दिया. यहां से सीएम ओमनगर, बशारतपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे. सीएम योगी ने यहां भी सड़क के लेआउट प्लान का अवलोकन किया. अपने निरीक्षण के दौरन सीएम ने कहा कि सड़क का और मोहल्ले का पानी आसानी से नाले में जा सके, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी तरह के जलभराव की दिक्कत न आने पाए.

सीएम अंतिम में एचएन सिंह चौराहे से पहले मेट्रो हॉस्पिटल के पास रहा. सीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और नगर निगम आपसी सामंजस्य से जलजमाव की समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद कई नागरिकों से भी बातचीत की और कहा कि अब तो आप लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा.

  • admin

    Related Posts

    वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा