अब पासपोर्ट बनवाना हुआ आसान, आपके घर पहुंचेगी मोबाइल passport वैन

भोपाल 

पासपोर्ट हमेशा से बहुत उपयोगी दस्तावेज रहा है लेकिन आज के दौर में इसकी उपयोगिता बहुत बढ़ गई है, विदेश में पढ़ाई और नौकरी के बढ़ते अवसर को देखते हुए पासपोर्ट अवेदनों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से वृद्धि हुई है इसलिए सरकार इसकी प्रक्रिया को सरल करती जा रही है, सरकार ने अब एक पहल और की है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल द्वारा नागरिकों को तेज़, पारदर्शी और सुविधाजनक पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की गई है। इस सेवा का उद्देश्य दूर-दराज़ इलाकों में पासपोर्ट सुविधाएं सहजता से उपलब्ध करवाना है।

अब आपके आपस पहुंचेगी पासपोर्ट मोबाइल वैन

पासपोर्ट अधिकारी शितांशु चौरसिया ने शुक्रवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल में मोबाइल पासपोर्ट वैन का अनावरण किया। यह मोबाइल सेवा, भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले जिलों में आवश्यकता के अनुसार दीर्घकालिक रूप से तैनात की जाएगी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश के निवासी पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आवेदन करते समय ‘पासपोर्ट वैन’ सेवा का चयन करें और उपलब्ध तिथियों में से अपनी सुविधा के अनुसार अपना स्लॉट निर्धारित करें।

वैन में ही दस्तावेज़ों की जांच, फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी

अपॉइंटमेंट वाले दिन, आवेदक को निर्धारित समय पर बताए गए स्थान पर पहुंचना होगा और वहां मौजूद मोबाइल पासपोर्ट वैन टीम से संपर्क करना होगा। वैन में ही दस्तावेज़ों की जांच, फोटो और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस पहल से दूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं सरल, सुलभ और आसान तरीके से उपलब्ध होंगी। अधिक जानकारी और सहायता के लिए आवेदक पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर या क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, भोपाल से संपर्क कर सकते हैं। यह पहल नागरिकों के समय और संसाधनों की बचत करते हुए पासपोर्ट सेवा को और अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाएगा।

admin

Related Posts

किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को नई दिशा और गति प्रदान की गई है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार