मुख्यमंत्री ने डोंगला में हाईटेक तारा मंडल का किया लोकार्पण, बच्चों को बताया-कैसे शून्य होती है परछाई?

  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डोंगला में अत्याधुनिक तारामंडल का किया लोकार्पण
  • डोंगला में आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तारामंडल का लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री ने डोंगला में हाईटेक तारा मंडल का किया लोकार्पण, बच्चों को बताया-कैसे शून्य होती है परछाई?

उज्जैन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को डोंगला में अत्याधुनिक वराहमिहिर तारामंडल का लोकार्पण किया। इस आधुनिक तारामंडल मे खगोल विज्ञान के रहस्यो के बारे मे डोंगला आने वाले बच्चो और अगुंतको को 4k फिल्म के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वराहमिहिर वेधशाला तारामंडल मे बच्चों के साथ बैठकर सूर्य विकिरण और उसके तरंगों के अध्ययन पर आधारित फिल्म को भी देखा। उल्लेखनीय है कि आचार्य वराहमिहिर न्यास द्वारा अवादा फाउण्डेशन के आर्थिक सहयोग एवं डीप स्काई प्लेनेटेरियम, कोलकाता के तकनीकी सहयोग से डोंगला में अत्याधुनिक डिजीटल तारामंडल की स्थापना की गई है।

तारामंडल में डिजीटल प्रोजेक्टर एवं डिजीटल साउण्ड सिस्टम लगाया गया हैं। इस वातानुकूलित गोलाकार तारामण्डल में 55 लोग एक साथ बैठकर रोमांचक अनुभव ले सकेंगे। इस तारामण्डल की लागत लगभग 1.6 करोड़ रूपये हैं।

उज्जैन के डोंगला में तारा मंडल का लोकार्पण

सीएम मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे. वो सबसे पहले नागदा बायपास स्थित आश्रम पहुंचे और संत टाटम्बरी सरकार का आशीर्वाद लिया. यहां पूजन में शामिल होने के बाद सीएम यादव शहर से 35 किमी दूर महिदपुर तहसील के ग्राम डोंगला पहुंचे, जहां उन्होंने हाईटेक तारा मंडल का लोकार्पण किया. इस मौके पर मोहन यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि 21 जून की दोपहर 12.28 बजे छाया कैसे गायब होती है? इसके बाद सीएम यादव ने खगोल विज्ञान व भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया. 

बता दें कि इस कार्यक्रम में देश भर से ज्योतिष विज्ञान और खगोल शास्त्र से जुड़े 300 लोग शामिल होने डोंगला पहुंचें.

सीएम ने समझाई खगोलीय घटना

सीएम यादव ने कहा, 'उज्जैन काल गणना का सबसे बड़ा केंद्र है. आज सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन हो रहा है. यह हर साल होने वाली महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. यह हमारा सौभाग्य है कि इसका केंद्र उज्जैन है. बता दें कि डोंगला में कर्क रेखा गुजरने के कारण खगोल विज्ञान और ज्योतिष विज्ञान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. सीएम शनिवार,  21 जून की दोपहर 12:28 बजे पर अपनी परछाई गायब होने की खगोलीय घटना देखी.

 

admin

Related Posts

विदिशा 220 केवी सबस्टेशन में सुरक्षा और ट्रेनिंग पर एम.पी. ट्रांसको की विशेष कार्यशाला

एम.पी. ट्रांसको के 220 केवी विदिशा सबस्टेशन पर हुई सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला भोपाल मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) की जीरो एक्सीडेंट पॉलिसी के अंतर्गत विदिशा जिले के 220 केवी…

किसानों ने कहा धन्यवाद, भावांतर योजना के लिए कृषि मंत्री कंषाना की सराहना

भावान्तर योजना से लाभान्वित किसानों ने कृषि मंत्री  कंषाना का किया आभार व्यक्त भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री  एदल सिंह कंषाना का देवास जिले की तहसील कन्नौज के ग्राम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 0 views
गुस्से ने बिगाड़ा खेल! अंपायर से बहस के बाद अफगानी स्टार पर भारी फाइन

India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
India vs Namibia: दूसरे मैच में दम दिखाने को तैयार टीम इंडिया, T20 वर्ल्ड कप में बड़ी टक्कर आज

पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
पदकों की बरसात: अनीश को ब्रॉन्ज़, एड्रियन के नाम गोल्ड मेडल

इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड

  • By admin
  • February 12, 2026
  • 1 views
इतिहास रचने की दहलीज पर सूर्यकुमार यादव, नामीबिया मुकाबले में टूट सकता है कोहली का रिकॉर्ड