योग’ केवल एक दिवस तक सीमित न रहे बल्कि हर दिन संभव हो पाए : अखिलेश यादव

लखनऊ
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योग दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि योग’ केवल एक दिवस तक सीमित न रहे बल्कि हर दिन संभव हो पाए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच पर कहा कि योग दिवस’ पर तन-मन-वचन और व्यवहार-चलन से सु-स्वस्थ रहने की मंगलकामना। उन्होंने कहा कि योग’ केवल एक दिवस तक सीमित न रहे बल्कि हर दिन संभव हो पाए, इसलिए हमने अपने समय में ‘सार्वजनिक पार्क’ भी बनवाये थे और आगे भी बनवाएंगे। जो लोग अपने लालच की वजह से जमीन पर कब्जा करके इमारतें उठा रहे हैं, उन्हें जनता के भले के लिए पार्क बनवाने चाहिए। सपा का काम, जनता के नाम।

ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। राजनीतिक दलों के लोगों से लेकर आम आदमी तक ने इन कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में योग किया तो वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में योगाभ्यास किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने गाजियाबाद में योग किया। राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता नीरज सिंह एमएलसी मुकेश शर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।

योग दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी व्यक्ति अपने सपनों को पूरा कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा की शक्ति को बढ़ाने का माध्यम है। यह हमारे ऋषियों की परंपरा है, जिसे वेदों, पुराणों और शास्त्रों ने आज तक जीवित रखा है। यूपी में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। शहर से लेकर गांव तक आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने योग किया।

 

admin

Related Posts

वंदे मातरम विवाद पर गरजे सीएम योगी, कहा- राष्ट्रगान का अपमान बर्दाश्त नहीं

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कहा कि 6 करोड़ से अधिक की आबादी को पिछले आठ वर्षों के…

अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 2 views
भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा