गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के लिए उड़ान 20 जुलाई से शुरू होगी

इंदौर

गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद और इंदौर के लिए उड़ान 20 जुलाई से शुरू होगी। इंडिगो कंपनी ने  यह जानकारी साझा की है। हिंडन एयरपोर्ट से अभी मुंबई, बेंगलुरु, गोवा, चेन्नई, कोलकाता, पटना, वाराणसी, भुवनेश्वर और जयपुर के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान उड़ान भर रहे हैं। वहीं, स्टार एयर के विमान किशनगढ़, नांदेड़ और आदमपुर जा रहे हैं। इसके अलावा बठिंडा और लुधियाना के लिए फ्लाई बिग की उड़ान चल रही है। इसी क्रम में अब इंडिगो ने 20 जुलाई से हिंडन एयरपोर्ट से 8 नए शहरों की उड़ान सेवा का शेड्यूल जारी किया है।

अहमदाबाद से हिंडन एयरपोर्ट के लिए रोजाना विमान उड़ेगा, जबकि हिंडन से अहमदाबाद के लिए सोमवार से शुक्रवार तक दिन में एक विमान और रविवार को दो विमान उड़ान भरेंगे। शनिवार को हिंडन से उड़ान नहीं मिलेगी। इसी तरह हिंडन से इंदौर के लिए रोजाना विमान उड़ान भरेगा और इंदौर से हिंडन के लिए शनिवार को छोड़ कर बाकी दिन विमान सेवा मिलेगी। अहमदाबाद से विमान सुबह 8ः55 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 10ः25 बजे हिंडन पहुंचेगा। वापसी में हिंडन से शाम 5ः35 बजे यात्रा शुरू होगी और विमान शाम 7ः05 बजे अहमदाबाद पहुंचेगा।

डेढ़ घंटे की यात्रा के लिए सवा तीन हजार रुपये से भी कम में टिकट मिल रहा है। ट्रेन से अहमदाबाद पहुंचने में 12-20 घंटे तक का समय लगता है। इसके अलावा हिंडन से दोपहर 2ः10 बजे विमान उड़ान भरकर दोपहर 3ः30 बजे इंदौर पहुंचेगा। इसके अलावा वापसी में शाम 4ः00 बजे यात्रा शुरू कर शाम 5ः20 बजे हिंडन पहुंचेगा। डेढ़ घंटे की यात्रा के लिए कंपनी की साइट पर 4 हजार रुपये से भी कम में टिकट मिल रहा है।

इंडिगो का विमान आठ शहरों के लिए उड़ान भरेगा

इंडिगो हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने वाली चौथी कंपनी होगी। इंडिगो हेड ऑफ ग्लोबल सेल्स विनय मल्होत्रा ने हिंडन से आठ शहरों की उड़ान का शेड्यूल जारी किया है। इनमें अहमदाबाद और इंदौर के अलावा बेंगलुरु के लिए दिन में दो उड़ान और मुंबई, कोलकाता, पटना, वाराणसी व चेन्नई के लिए भी फ्लाइट मिलेंगी। ये सभी उड़ान 76 सीटर विमान की होंगी।

admin

Related Posts

ट्विशा केस में नया खुलासा: अजमेर ट्रिप को लेकर हुआ था झगड़ा, समर्थ सिंह ने मानी बात

भोपाल. भोपाल में त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान पति समर्थ सिंह ने…

चीन में होनी वाली एशियन अंडर 23 चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाइड

भोपाल  रांची में 25 मई तक आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नितिका आक्रे ने महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी