फरदीन ने हिंदू बनकर लड़की को फंसाया, होटल में पहचान खुलने पर धमकी देकर दो साल तक किया दुष्कर्म

इंदौर
भमौरी क्षेत्र की एक युवती मुस्लिम युवक-युवती के चुंगुल में फंस गई। युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और दो साल तक उसका शारीरिक शौषण करता रहा। पीड़िता ने युवती से चर्चा की, तो उसने इस्लाम कबूल कर मुसलमान बनने का दबाव बनाया। गुरुवार रात हिंदू संगठन के पदाधिकारी सक्रिय हुए। मुस्लिम युवक युवती के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, आटी एक्ट और मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया।
  
कमल बनकर मिलता रहा फरदीन
18 वर्षीय पीड़िता माता-पिता के साथ रहती है। वह नीट की तैयारी कर रही है। साल 2020-21 में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल मिला था। इसी दौरान उसकी नानी का निधन हो गया और गुना जाना पड़ा। पीड़िता की एक युवक से मुलाकात हुई। उसने अपना नाम कमल बताया। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा कर लिए। उनमें बातचीत होने लगी। 6 जनवरी 2023 को कमल ने पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती संबंध बना लिए। इस दौरान उसने पीड़िता के फोटो और वीडियो भी बना लिए। अब उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया।

19 फरवरी 2023 को धमका कर दोस्त के रूम पर ले गया। उसके साथ जबरदस्ती की। 1 जून को पीड़िता मामा की बेटी की शादी में गुना गई, तो कमल फिर मिला। वह गुना कैंट स्थित एक होटल में ले गया। रूम के लिए आइडी कार्ड देने पर पता चला कमल बनकर मिल रहे शख्स का असली नाम फरदीन खान है। युवती डर गई और उसके साथ जाने से मना कर दिया। फरदीन ने बदनाम करने की धमकी दी। उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
पुलिस ने जोया को भी बनाया आरोपी
गुरुवार रात पीड़िता के परिजन ने हिंदू संगठन के पदाधिकारी मानसिंह राजावत से संपर्क किया। पूरी घटना बताई और विजयनगर थाने पहुंचे।
पीड़िता ने बताया फरदीन की दोस्त जोया खान से भी मदद मांगी थी। जोया ने उससे चैटिंग की। उसने कहा कि तुम इस्लाम कबूल कर लो। तुम्हें हिंदू धर्म छोड़ना पड़ेगा। पुलिस ने जोया को भी आरोपी बनाया है।

  • admin

    Related Posts

    महिलाएं बन रहीं संपत्ति की मालकिन, नए वित्तीय वर्ष में 17 हजार रजिस्ट्रियों का बड़ा आंकड़ा पार

    भोपाल  मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी तक हो गई है। हर साल 7 फीसदी की दर से ये बढ़ोतरी हो रही…

    Township Development को लेकर MP सरकार सख्त, अनियमितताओं पर लगेगी लगाम

    भोपाल  मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण बदलाव कर दिए हैं। अब मास्टर प्लान में लैंड यूज परिवर्तन करवाकर छोटे क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान